बॉलीवुड

फिल्म ‘देवदास’ ​के सेट पर जाकर जब सलमान खान ने निकाला था ऐश्वर्या राय के पैर से कांटा

फिल्म 'देवदास' की शूटिंग पर अभिनेता सलमान खान पहुंच गए थे। जहां उन्होंने खुद एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के पैर से कांटा निकला था।

2 min read
Salman Khan Shoot Scene With Aishwarya Rai In Devdas Movie

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी के किस्से किसी भी छुपे नहीं हैं। आज भी कई किस्से ऐसे हैं जिन्हें सुनकर सलमान और ऐश्वर्या के फैंस जानकर हैरान हो जाते हैं। फिल्म दिल दे चुके सनम के सेट से दोनों का लव स्टोरी शुरू हुई थी। दोनों में काफी प्यार भी था। अक्सर कपल को साथ में ही स्पॉट किया जाता था। मीडिया में भी सलमान और ऐश्वर्या को लेकर कई किस्से छापे जाते थे। सलमान खान की दीवानगी ऐश्वर्या के लिए किसी से छुपी नहीं है। आज हम आपको सलमान और ऐश्वर्या को लेकर एक ऐसा ही किस्सा सुनाने जा रहे हैं। जिसे जानकर आप समझ जाएंगे कि सलमान ऐश से कितना प्यार करते थे।

ऐश्वर्या राय से शूटिंग सेट पर पहुंच जाया करते थे सलमान खान

दरअसल, ये बात फिल्म 'देवदास' की है। फिल्म देवदास को मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली बना रहे थे। फिल्म में एक्टर शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय थी। जहां सलमान उनसे मिलने सेट पर पहुंच जाया करते थे। इस बात का जिक्र लेखिका अनुपमा चोपड़ा ने भी अपनी किताब किंग ऑफ बॉलीवुड:शाहरुख खान एंड द सेडक्टिव वर्ल्ड ऑफ सिनेमा में भी किया है। इस किताब में अनुपमा ने सलमान और ऐश्वर्या को लेकर भी एक किस्सा बताया है।

ऐश्वर्या के पैर से सलमान खान ने निकाला था कांटा

फिल्म 'देवदास' में की शूटिंग के दौरान सलमान खान पहुंच गए थे। जहां उन्होंने ऐश्वर्या राय के पैर से कांटा निकाला था। दरअसल, हुआ ऐसा था कि शाहरुख खान और ऐश्वर्या के बीच एक रोमांटिक सीन फिल्माया जा रहा था। जिसमें शाहरुख को ऐश्वर्या के पैर से कांटा निकालना होता है। तभी सीन के बीच सलमान आ जाते हैं और मेकर्स से कहते हैं कि उन्हें फिल्म की शूटिंग देखने की है।

जब संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान को ये पता चली तो उन्होंने सलमान खान को शूटिंग देखने के लिए बुला लिया। तब सलमान खान ने सेट पर सबके सामने ऐश्वर्या के पैर से कांटा निकालन का सीन करते हुए दिखाया था।

फिल्म के बाद टूटा सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता

आपको बता दें साल 2012 में फिल्म देवदास रिलीज़ हुई थी। जिसमें शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी। वहीं कुछ सालों बाद ही कुछ तनाव के चलते सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हो गया। इस खबर से दोनों के फैंस काफी परेशान और हैरान हो गए थे।

Published on:
24 Jul 2021 02:32 pm
Also Read
View All