बॉलीवुड

फिर चला राधे मोहन का जादू, जानिए री-रिलीज के पहले दिन ‘तेरे नाम’ ने की कितनी कमाई

Tere Naam Re-Release Box Office: 23 साल पहले के फिल्म आई थी तेरे नाम जिसमें प्यार करने वालों को प्यार की एक अलग परिभाषा से रू-ब-रू कराया था। सलमान खान और भूमिका चावला अभिनीत फिल्म तेरे नाम 27 फरवरी, 2026, को एक बार फिर रिलीज हुई और फिल्म ने पहले दिन अच्छी ओपनिंग की।
2 min read
Feb 28, 2026
Tere Naam Movie Re-release
सलमान खान की 'तेरे नाम' ने री-रिलीज के पहले दिन की धमाकेदार वापसी। (फोटो सोर्स: IMDb)

Tere Naam Re-Release Box Office: 27 फरवरी, 2026 को सलमान खान के फैंस की मांग पूरी हुई जब फिल्म 'तेरे नाम' भारत में सिनेमाघरों में 23 साल बाद दोबारा रिलीज हुई। सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित इस कल्ट फिल्म में भूमिका चावला भी मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना ​​है कि रमजान के कारण फिल्म को दोबारा रिलीज करना सही समय नहीं था, फिर भी 'तेरे नाम' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।

'तेरे नाम' फिल्म से सलमान खान की एक फोटो। (फोटो सोर्स: IMDb)

पिंकविला के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन लगभग 25 लाख रुपये कमाए हैं। 'तेरे नाम' को लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया, और सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज को लेकर भी कोई खास प्रमोशन नहीं किया गया। और न ही सलमान ने इसके बारे में कुछ भी पोस्ट किया। शायद यही वजह है कि रिलीज से पहले फिल्म की कोई चर्चा भी नहीं रही।

हालांकि, सिनेमाघरों में दर्शकों के उत्साह को देखते हुए, हम उम्मीद कर सकते हैं कि तेरे नाम शनिवार और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।

'तेरे नाम' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Tere Naam Re-Release Box Office)

23 साल पहले जब 2003 में सलमान खान की 'तेरे नाम' रिलीज हुई थी, तब इसने बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई की थी। उस समय फिल्म 10 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई थी. बजट के मुकाबले फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.14 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि, फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कुल 24.55 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

'तेरे नाम' के फैंस सोशल मीडिया पर कर रहे हैं पोस्ट

फिल्म को लेकर इंटरनेट यूजर्स कई वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, जिनमें फिल्म में सलमान खान की एंट्री पर फैंस खुशी से नाचते नजर आ रहे हैं।

'तेरे नाम' बॉक्स ऑफिस पर 'सनम तेरी कसम' को टक्कर दे पाएगी?

पिछले साल 'सनम तेरी कसम' दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 34 करोड़ रुपये की कमाई कर सबको हैरान कर दिया था। किसी भी फिल्म की री-रिलीज को देखते हुए सनम तेरी कसम का ये कलेक्शन अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड रहा क्योंकि फिल्म पहले ही ओटीटी और टीवी के जरिए दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो चुकी थी। इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि सही समय और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के दम पर पुरानी फिल्में भी दोबारा कमाल कर सकती हैं।

ऐसे में अब सब 'तेरे नाम' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखने के लिए एक्ससाइटड हैं। यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'सनम तेरी कसम' के 34 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं।

Also Read
View All
अर्चना पूरन सिंह ने शादी के लिए ‘हां’ करने से पहले रखी थी परमीत सेठी के सामने शर्त, आज भी करती हैं उसे फॉलो

“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

‘मैं गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह, जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के और छात्रों का किया समर्थन

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’