फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' से संजीव कुमार ने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर फिल्मों में काम किया। फिल्मों में संजीव कुमार का बहुत फेम मिला।
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर संजीव कुमार का नाम इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में आता है। 9 जुलाई 1938 को गुजरात के सूरत में उनका जन्म हुआ। बहुत कम लोगों को इसके बारे में पता है कि संजीव कुमार का असली नाम हिरभाई जरीवाला था। फिल्मों के लिए उन्होंने अपना नाम बदल दिया था। फिल्म हम हिंदुस्तानी से संजीव कुमार ने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर फिल्मों में काम किया। फिल्मों में संजीव कुमार का बहुत फेम मिला। उनकी एक्टिंग के लाखों दीवाने थे। लड़कियां उन पर मरती थीं। लेकिन संजीव कुमार की जिंदगी उतनी ही अकेले में गुजरी।
संजीव कुमार की जिंदगी में हमेशा एक खालीपन रहा। प्यार में सफलता न मिलने के बाद संजीव कुमार पूरी जिंदगी कुंवारे ही रहे। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी पर संजीव कुमार का दिल आया। हेमा भी उन्हें पसंद करती थीं। लेकिन इसी बीच ड्रीम गर्ल की जिंदगी में धर्मेंद्र की एंट्री हो गई और उनसे शादी का फैसला किया। ऐसे में जब संजीव कुमार ने हेमा मालिनी को प्रपोज किया तो उन्होंने उनका प्रपोजल ठुकरा दिया। इसके बाद संजीव कुमार ज्यादा शराब पीने लगे थे। संजीव ने एकतरफा प्यार में सारी जिंदगी अकेले ही गुजार दी। उन्होंने कभी शादी नहीं की।
संजीव कुमार को बचपन से दिल की बीमारी थी। 47 साल की उम्र में संजीव कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 6 नवंबर को उनका निधन हो गया था। संजीव कुमार ने फिल्म हम हिंदुस्तानी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनका रोल छोटा था। इसके बाद उन्होंने निशान फिल्म में लीड रोल निभाया। इसके साथ ही संजीव कुमार खिलौना, ये है जिंदगी, नया दिन नई रात, देवता, इतनी सी बात, उलझन, पति पत्नी और वो, अंगूर, आंधी, सीता और गीता, आपकी कसम जैसी फिल्मों में नजर आए थे। संजीव कुमार को शोले फिल्म में ठाकुर के रोल के लिए खासा याद किया जाता है। उनका यह किरदार अमर हो गया।