बॉलीवुड

सैफ की बर्थडे पार्टी में नजर आए पहली पत्नी अमृता के बच्चे सारा और इब्राहिम

इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2018, 3:15 PM IST
Saif ali khan birthday
Saif ali khan birthday

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। सैफ अली का जन्म 1970 में दिल्ली में हुआ था। सैफ ने अपना 48वां बर्थडे अपनी पत्नी करीना कपूर,दोस्तों और बच्चों के साथ मनाया। जश्न के इस मौके पर सैफ की बहन सोहा उनके पति कुणाल खेमू और करीना की बहन करिश्मा भी मौजूद थीं। इस बर्थडे सेलिब्रेशन में सैफ और अमृता के बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम भी मौजूद थे। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सैफ के बर्थडे केक पर लिखा, 'लव यू सैफू'
करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर और सैफ की बहन सोहा अली ने अपने—अपने सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इनमें से एक तस्वीर सैफ अली के बर्थडे केक की भी है। सैफ के बर्थडे केक पर लिखा है, 'लव यू सैफू'।

ग्रुप फोटो में नजर आए सारा और इब्राहिम:
करिश्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपनी बहन करीना और जीजा सैफ के साथ नजर आ रही हैं। वहीं सोहा अली ने अपने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप फोटो शेयर की है। इस ग्रुप फोटो में सैफ की पहली पत्‍नी के बच्‍चे सारा अली और इब्राहिम भी नजर आए। हालांकि इन तस्वीरों में सैफ और करीना का बेटा तैमूर नजर नहीं आया।

सारा की इंस्टाग्राम पर एंट्री:
करीना और सैफ अली खान दोनों ही सोशल मीडिया से दूर हैं। वही सैफ और अमृता की बेटी सारा अली ने 15 अगस्त पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एंट्री ली है। ऐसे में सारा ने भी अपने पापा सैफ के बर्थडे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान घाटी की जंग के हीरो कर्नल संतोष बाबू के दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब