बॉलीवुड

Sara Ali Khan ने Mystery Boy की शेयर की तस्वीर, फैंस से बोलीं- पहचान कौन?

सारा अली खान ने शेयर की Mystery Boy की तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर फैंस हुए कन्फ्यूज

2 min read
Feb 19, 2021
Sara Ali Khan Brother

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) का सोशल मीडिया पर काफी क्रेज है। अभी तक कुछ ही फिल्मों में काम करने के बावजूद उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में सारा ने एक मिस्ट्री बॉय की तस्वीर पोस्ट की है, जिसे देख फैंस काफी कन्फ्यूज हो गए।

दरअसल, सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी (Sara Ali Khan Instagram) से एक शख्स की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में शख्स का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। पीछे से ली गई तस्वीर में शख्स कुछ पीता हुआ नजर आ रहा है। घुंघराले बाल और रेड कलर की स्पोर्ट टी शर्ट पहने शख्स पीछे से किसी हीरो से कम नहीं लग रहा है। वहीं, शख्स की टी-शर्ट पर 7 नंबर और ‘IGGY’ लिखा हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए सारा ने फैंस ने कहा कि अनुमान लगाओ कि यह कौन है? जिसके बाद शख्स को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

लेकिन ये शख्स कोई नहीं बल्कि सारा के भाई इब्राहिम अली खान हैं। इब्राहिम की सपोर्ट्स में काफी दिलचस्पी है। उन्हें कई बार किक्रेट खेलते हुए स्पॉट किया गया है। ऐसे में वह अपनी स्पोर्ट टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को सारा ने क्लिक कर अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर दी। जिसके बाद इब्राहिम की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

इससे पहले सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी गर्ल गैंग के साथ तस्वीर शेयर की। जिसमें सभी रेड कलर की ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं और सबके हाथ में गुलाब का फूल नजर आ रहा है। सारा की ये तस्वीर वैलेंटाइन डे की बताई जा रही है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान पिछली बार फिल्म कुली नं 1 में नजर आई थीं। डेविड धवन द्वारा डायरेक्टिड इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन लीड रोल में थे। फिल्म को मिला-जुला रिसपॉन्स मिला था। इसके अलावा सारा फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष लीड रोल में होंगे।

Published on:
19 Feb 2021 07:07 pm
Also Read
View All