बॉलीवुड

Sarfira Box Office Collection Day 14: ‘सरफिरा’ का 14 दिन में गिरा पूरा ग्राफ, गुरुवार को कलेक्शन की डूबी नैया

Sarfira Box Office Collection Day 14: फिल्म ‘सरफिरा’ का कलेक्शन हर दिन गिरता जा रहा है। फिल्म जल्द बॉक्स ऑफिस से हट सकती है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2024, 12:39 PM IST
सरफिरा कलेक्शन डे 14
सरफिरा कलेक्शन डे 14

Sarfira Box Office Collection Day 14: अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं। फिल्म अपनी ओपनिंग से ही काफी स्ट्रग्ल करती नजर आ रही है। धीरे-धीरे सरफिरा फ्लॉप फिल्मों की तरफ बढ़ रही है। मेकर्स को पहले उम्मीद थी कि ये फिल्म शानदार कमाई करेगी, पर इसने कोई खासा कलेक्शन नहीं किया। फिल्म मुठ्ठी भर कमाई के लिए भी तरस रही है। अब गुरुवार को भी फिल्म का हाल बेहद खस्ता रहा है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ‘सरफिरा’ की कमाई दिन पर दिन फुस्स होती जा रही है। अगर फिल्म का हाल ऐसा ही रहा तो ये जल्द बॉक्स ऑफिस से हट जाएगी।

फिल्म 'सरफिरा' ने 14वें दिन किया खराब कलेक्शन (Sarfira Box Office Collection Day 14)

Sacnilk के आकड़ों के अनुसार, अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिला था तब लगा था कि फिल्म छप्परफाड़ कमाई करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब 14 दिनों में सरफिरा ने खराब कलेक्शन किया है। रिलीज के 14वे दिन यानी 25 जुलाई को 35 लाख की कमाई की है। अब फिल्म सरफिरा का कुल कलेक्शन 22.55 करोड़ रुपए हो गया है। 

फिल्म ‘सरफिरा’ का कुल बजट 80 करोड़ बताया जा रहा है। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस राधिका मदान ने लीड रोल निभाया है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद भी आई, पर फिल्म का कलेक्शन बेहद खराब हो रहा है।

Updated on:
26 Jul 2024, 12:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन

Ramayana vs Godzilla Minus Zero: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ अमेरिका में मिली कड़ी टक्कर, जापानी फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत

क्या 10 साल बाद एक्टिंग छोड़ देंगे रणबीर कपूर? ‘रामायण’ एक्टर के बयान ने बढ़ाई फैंस की चिंता

‘मेरे चेहरे पर लगाया गया रणबीर कपूर का चेहरा’, अभय अरोड़ा का खुलासा, बोले- एक्टर ने अकेले नहीं निभाया भगवान परशुराम का किरदार