
Shah Rukh Khan funny comment: आज दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे सफल और सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका एक्टिंग सफर हिंदी सिनेमा से नहीं बल्कि कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से शुरू हुआ था। हाल ही में उनकी पहली फिल्म 'ऐश्वर्या' के डायरेक्टर इंद्रजीत लंकेश ने एक इंटरव्यू में दीपिका के शुरुआती दिनों से जुड़ी कई मजेदार बातें शेयर कीं।
बता दें, इंद्रजीत लंकेश ने बताया कि दीपिका बचपन से ही बेहद अनुशासित और मेहनती थीं और वो अपने पिता और पूर्व बैडमिंटन चैंपियन प्रकाश पादुकोण की तरह बैडमिंटन खेलती थीं और स्टेट लेवल तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन बाद में जब उन्होंने एक फैशन शो और मैगजीन में दीपिका को मॉडलिंग करते देखा तो उन्हें लगा कि उनकी अगली फिल्म के लिए यही सबसे सही चेहरा हो सकती हैं।
डायरेक्टर इंद्रजीत लंकेश के मुताबिक, दीपिका की लंबी कद-काठी, स्पोर्ट्स बैकग्राउंड, आत्मविश्वास और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें पहली ही नजर में प्रभावित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने मुंबई जाकर दीपिका से मुलाकात की। उस समय उनकी मैनेजर पूजा ददलानी थीं, जो आज शाहरुख खान की बिजनेस मैनेजर के रूप में जानी जाती हैं।
बता दें, लंकेश ने बताया कि उन्होंने दीपिका को फिल्म की कहानी केवल एक लाइन में सुनाई और एक्ट्रेस ने तुरंत फिल्म के लिए हामी भर दी। साथ ही, साल 2006 में रिलीज हुई 'ऐश्वर्या' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और करीब 50 दिनों तक सिनेमाघरों में चली। फिल्म की सफलता के बाद दीपिका की चर्चा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंच गई। इसमें निर्देशक ने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि जब शाहरुख खान किसी इवेंट के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे, तब मीडिया वालो ने उनसे 'ऐश्वर्या' की सफलता पर सवाल किया। इस पर शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर फिल्म इतनी बड़ी हिट है, तो शायद अब उन्हें दीपिका को और ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे और हंस पड़े।
इसके कुछ समय बाद दीपिका ने फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा और पहली ही हिंदी फिल्म से रातोंरात स्टार बन गईं। इसके बाद उन्होंने 'लव आज कल', 'ये जवानी है दीवानी', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'पीकू', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'पठान', 'जवान' और 'कल्कि 2898 AD' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। दरअसल, आज दीपिका की सफलता को देखकर इंद्रजीत लंकेश गर्व महसूस करते हैं, जिसमें उनका कहना है कि दीपिका की सबसे बड़ी ताकत उनका फोकस, अनुशासन और लगातार बेहतर करने की चाह रही है।