बॉलीवुड

गौरी खान और मनीष मल्होत्रा की केमिस्ट्री देख आप भी रह जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है ये Video

फैंस के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अदा से लोगों का दिल जीत लेते हैं। इस मामले में इनकी पत्नी भी कुछ कम नहीं हैं, ये भले ही फिल्मी हस्ती न हों, लेकिन इनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। मिनटों में इनके वीडियोज और फोटोज वायरल हो जाते हैं। हाल ही में इनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2022, 11:34 AM IST
shah rukh khan wife gauri khan dance
shah rukh khan wife gauri khan dance

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकिंग फिल्मों की शूटिंग में लगे हैं, जिनका उनके फैंस बेहद बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच उनकी पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान (Gauri Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने शेयर किया है।

दरअसल यह वीडियो एक वेडिंग फंक्शन का है, जिसमें गौरी खान अपने फ्रेंड और फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा के साथ डांस करती दिख रही हैं।

गौरी खान ने मोनाको (Monaco) में अपने एक दोस्त की शादी में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ शानदार डांस किया। गौरी खान और मनीष मल्होत्रा के डांस के वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मनीष मल्होत्रा ने लिखा है, 'क्या फ़न टाइम था, गौरी खान आप स्पेशल हो।'

यह भी पढ़ें- राखी सावंत को सता रहा है किसका डर?

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। । वीडियो में गौरी खान सिल्वर कलर के आउटफिट में परफॉर्म करती दिख रही हैं।

वहीं, मनीष मल्होत्रा भी ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में गौरी खान 'तेरी यादों में गुजारी सोढिए' गाने पर डांस कर रही हैं। साथ ही आपको बता दें कि, गौरी खान के साथ इस पार्टी में मनीष मल्होत्रा के अलावा करिश्मा कपूर, करण जौहर, रिद्धिमा कपूर और श्वेता बच्चन जैसे दोस्त शामिल हुए थे।

गौरी खान और शाहरुख खान की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। गौरी खान और शाहरुख खान शुरुआत से ही एक-दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत तरीके से रहे हैं। समय के साथ हर रिश्ते में अनबन होने लगती है लेकिन शाहरुख और गौरी का रिश्ता आज भी बरकरार है और इन दोनों ने बुरे वक्त में भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।

हालांकि हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान गोरी खान ने खुलासा करते हुए कहा कि वह एक बार शाहरुख खान को छोड़कर चली गई थीं।

दरअसल, गौरी खान से एक टॉक शो के दौरान जब पूछा गया था कि क्या शाहरुख हमेशा से उन्हें लेकर प्रोटेक्टिव रहे हैं? तो जवाब देते हुए उन्होंने कहा, वो पजेसिवनेस थीं। जो सुरक्षा में बदल चुकी है। वह बहुत ज्यादा पजेसिव हुआ करते थे, बिल्कुल पागल हो गए थे। यहां तक कि मुझे वाइट शर्ट तक नहीं पहनने देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता था कि वह पारदर्शी होती है। मुझे लगता है कि उनके दिमाग की एक सोच थी।'

वर्क फ्रंट की बात करें तो, वर्तमान समय में शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ की तैयारियों में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी हैं। वह आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- फिल्म के लिए कराया गया असली रेप

Published on:
Also Read
View All
“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ

‘उम्मीद है रिया चक्रवर्ती फिल्म देखकर खुद को सही महसूस करेंगी’, ‘पूजा मेरी जान’ की निर्देशक ने सुशांत की जिंदगी से प्रेरित फिल्म पर की बात

‘राजनीतिक मुद्दों पर बोलना कलाकारों का फैसला’, अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने आदोलनों पर दिया बयान, हिजाब पर कही बड़ी बात

हाउसिंग सोसाइटी पर फूटा उर्फी जावेद का गुस्सा, लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- 4-5 आदमियों ने मुझे परेशान किया