बॉलीवुड

चॉकलेटी बॉय से ‘एंग्री हीरो’ तक… 23 साल का रोलर-कोस्टर सफर, 200 रिजेक्शन के बाद बना 200 करोड़ क्लब का सितारा

Shahid Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर आज पूरे 45 साल के हो चुके हैं। शाहिद का सफर काफी इस्पायरिंग रहा है। चलिए एक नजर डालते हैं उनकी अब तक की जर्नी पर।

2 min read
Feb 25, 2026
Shahid Kapoor (सोर्स-एक्स)

Shahid Kapoor Birthday Special: हिंदी सिनेमा की दुनिया में कुछ सफर ऐसे होते हैं जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगते। एक ऐसा कलाकार, जिसने कभी डांस क्लास की कतार से शुरुआत की, विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो में छोटे-छोटे रोल किए, 200 बार रिजेक्ट हुआ, लेकिन हार नहीं मानी। आज वही सितारा 45 साल का हो चुका है और 23 वर्षों से बड़े पर्दे पर अपनी अलग पहचान कायम किए हुए है। बात हो रही है बॉलीवुड के उस अभिनेता की, जिसने रोमांस, कॉमेडी, ट्रैजेडी और इंटेंस किरदारों में खुद को बार-बार साबित किया।

ये भी पढ़ें

40 साल बाद एक साथ दिखेंगे अमिताभ बच्चन और कमल हासन, बिग बी ने साझा की सेट से तस्वीरें

45वां जन्मदिन मना रहे शाहिद कपूर (Shahid Kapoor Birthday Special)

25 फरवरी 1981 को नई दिल्ली में जन्मे शाहिद कपूर ने महज 22 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा। पिता मशहूर अभिनेता पंकज कपूर और मां अभिनेत्री नीलिमा अजीम से कला विरासत में मिली, लेकिन सफलता की राह आसान नहीं रही।

डांस इंस्टीट्यूट से शुरू हुआ सफर (Shahid Kapoor Birthday Special)

कम उम्र में ही उन्होंने श्यामक डावर के डांस इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण लिया। बड़े पर्दे पर चमकने से पहले वे दिल तो पागल है और ताल जैसी फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आए। इतना ही नहीं, उन्होंने कई विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। 1998 में टीवी शो मोहनदास बीए एलएलबी में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर उन्होंने कैमरे के पीछे की बारीकियां भी सीखीं।

200 रिजेक्शन के बाद मिला पहला मौका

साल 2003 में फिल्म इश्क विश्क से उन्होंने बतौर हीरो डेब्यू किया। चार साल के संघर्ष और 200 असफल ऑडिशन के बाद मिला यह मौका उनके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। ‘बॉय नेक्स्ट डोर’ इमेज और मासूमियत ने उन्हें युवाओं का चहेता बना दिया।

हालांकि, शुरुआती सफलता के बाद उनका करियर उतार-चढ़ाव से गुजरा। 2004-05 के दौरान लगातार पांच फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। लेकिन 2006 में आई 36 चाइना टाउन और विवाह ने उन्हें नई मजबूती दी। ‘विवाह’ उनकी पहली बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी।

‘जब वी मेट’ से बदली तकदीर

2007 में रिलीज हुई जब वी मेट ने उन्हें रोमांटिक हीरो के रूप में नई ऊंचाई दी। इसके बाद 2009 में कमीने में डबल रोल कर उन्होंने अपने अभिनय का अलग रंग दिखाया।

2014 में हैदर और 2016 में उड़ता पंजाब ने उन्हें गंभीर अभिनेता के रूप में स्थापित किया। 2018 की ऐतिहासिक ड्रामा पद्मावत में राणा रतन सिंह की भूमिका में उनका शांत और गरिमामय अभिनय सराहा गया।

‘कबीर सिंह’ ने तोड़े रिकॉर्ड

2019 में आई कबीर सिंह उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। विवादों के बावजूद फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली और उन्हें बड़े स्टार की श्रेणी में ला खड़ा किया।

हाल ही में 2024 में रिलीज हुई तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में उन्होंने एक वैज्ञानिक का किरदार निभाया, जो रोबोट से प्रेम कर बैठता है। रोमांस और साइंस-फिक्शन के इस मेल ने दर्शकों को चौंकाया।

निजी जिंदगी भी रही चर्चा में

एक समय उनका नाम करीना कपूर से जुड़ा, लेकिन बाद में 2015 में उन्होंने मीरा राजपूत से विवाह किया। आज वो दो बच्चों मिशा और जैन के पिता हैं।

ये भी पढ़ें

वो दर्द में है…कैंसर के बाद दीपिका कक्कड़ पर टूटा गमों का पहाड़, सर्जरी के बाद पति शोएब ने दी हेल्थ अपडेट

Updated on:
25 Feb 2026 10:49 am
Published on:
25 Feb 2026 10:47 am
Also Read
View All

अगली खबर