
शाहिद-तृप्ति या शनाया-आदर्श रिलीज के छठे दिन किसकी कैमेस्ट्री ने मचाया धमाल। (फोटो सोर्स: IMDb)
O Romeo vs Tu Yaa Main Box Office: पिछले हफ्ते 13 फरवरी को सिने प्रेमियों के लिए दो फिल्मों 'ओ'रोमियो' और 'तू या मैं' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। किसी को शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की एक्शन-थ्रिलर 'O'Romeo' पसंद आई तो किसी को शनाया कपूर और आदर्श गौरव की एडवेंचर रोमांटिक थ्रिलर 'तू या मैं' ने अपनी और खींचा। खैर, इन दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। और दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जमीन आसमान का फर्क है। आइए एक नजर डालते हैं इन फिल्मों के पहले दिन से लेकर 6 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर और जानते हैं कि किसने किसको पछाड़ा?
'हैदर' डायरेक्टर विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित और लिखित 'ओ'रोमिओ' में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी मुख्य किरदारों में नजर आये हैं। फिल्म की कहानी मुंबई अंडरवर्ल्ड के इर्द-गिर्द घूमती है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन तकरीबन 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, अब फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और इन 6 दिनों में फिल्म डोमेस्टिक फ्रंट पर लगभग 43.50 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड 61 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। जहां फिल्म ने मंगलवार (17 फरवरी) को सस्ती टिकट के चलते 5.35 करोड़ कमाए, वहीं, बुधवार (18 फरवरी) को ये आंकड़ा 3.50 करोड़ तक नीचे आ गया।
कुछ रिपोर्टों के अनुसार, ओ'रोमियो 120-150 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। इसलिए, फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए फिल्म को एवरेज और निराशाजनक माना जा रहा है। अगर देखा जाए तो 'धुरंधर 2' (19 मार्च, 2026) की रिलीज तक कोई बड़ी फिल्म नहीं आ रही है, इसलिए फिल्म के पास बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी समय है। हालांकि, फिलहाल ऐसा लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट की कमाई भी नहीं कर पाएगी।
शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर 'तू या मैं' भी 13 फरवरी को ही रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और सिने लवर्स का पॉजिटिव रिव्यु मिला है। हालांकि, फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। बेजॉय नाम्बियार द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शुरुआत धीमी हुई, लेकिन फिल्म ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 6 लाख रुपये ही कमाए। वहीं, रिलीज के छठे दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड तकरीबन 3.97 करोड़ रुपये ही कमाए हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'तू या मैं' 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। कम बजट की फिल्म होने के बावजूद, 3.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन वाकई निराशाजनक है। फिलहाल, ये उम्मीद की जा रही है कि पहले हफ्ते के अंत तक 'तू या मैं' लगभग 4.15-4.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेगी।
हालांकि, 'तू या मैं' और 'ओ'रोमियो', दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं, लेकिन शनाया कपूर और आदर्श गौरव की 'तू या मैं' पर शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की ओ'रोमिओ का असर साफ दिख रहा है। हालांकि, अगर ये दोनों ही फिल्में अगर अलग-अलग तारीखों पर रिलीज होती तो शया अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना ज्यादा होती।
Updated on:
19 Feb 2026 04:52 pm
Published on:
19 Feb 2026 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
