बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा की सगाई पर एक्स लवर ने दिए ऐसे रिएक्शन

जैसे ही प्रियंका ने अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की, वैसे ही चारों तरफ से बधाइयों का सिलसिला जारी हो गया।
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2018, 5:12 PM IST
Priyanka and Nick jonas
Priyanka and Nick jonas

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमरीकन सिंगर निक जोनस के साथ सगाई कर सबको चौंका दिया है। हालांकि प्रियंका और निक के अफेयर की खबरें तो पिछले कई दिनों से चल रही हैं। वहीं इनकी सगाई के बारे में भी बातें चल रही थीं। हाल में निक अपने परिवार के साथ भारत आए। बता दें कि शनिवार को प्रियंका के घर पर दोनों का रोका हुआ। इस मौके पर प्रियंका के परिवार के साथ न‍िक जोनस का भी परिवार मौजूद था। जैसे ही प्रियंका ने अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की, वैसे ही चारों तरफ से बधाइयों का सिलसिला जारी हो गया।

शाहिद कपूर ने भी दी बधाई:
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने भी प्रियंका को उनकी सगाई पर बधाई दी है। बता दें कि कभी प्रियंका का नाम शाहिद कपूर के साथ जुड़ चुका है। कभी इन दोनों की एक दूसरे के डेट करने की काफी खबरें आती रही हैं। हालांकि कभी इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ साफ नहीं किया। शाहिद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए और प्रियंका भी।

प्रियंका की सगाई पर शाहिद ने दिए ऐसे रिएक्शन:
हाल ही में शाहिद कपूर से प्रियंका की सगाई को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मैं उसके(प्रियंका) के लिए काफी खुश हूं, बहुत मुबारक। शादी एक खूबसूरत चीज है और ये मैं अनुभव के साथ कह सकता हूं। आल द बेस्ट टू हर।'

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब