बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को खुद को स्थापित करने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है। जब वे एक मुकाम पर पहुंच जाती हैं, तो उनका अकेले चलना तक मुश्किल हो जाता है। फैंस उनको देखते ही घेर लेते हैं। कई बार भीड़ का फायदा उठाकर कुछ मनचले उनके साथ गलत हरकत भी कर देते हैं। कुछ अभिनेत्रियों ने अपने साथ घटी ऐसी घटनाओं के खुलासे करके लोगों के होश उड़ाए हैं। कई बार जब वे प्रमोशन या इवेंट के सिलसिले में कहीं जाती हैं तो उनके साथ कुछ मनचले भीड़ में ऐसी हरकत कर देते हैं कि खुद अभिनेत्रियां चौंक जाती हैं।