27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘टोटल धमाल’ में अपनी हॉट अदाओं से होश उड़ाएंगी सोनाक्षी, करेंगी आइटम नंबर

सोनाक्षी के हालिया ट्रांसफॉर्मेशन को देखते हुए उन्हें आइटम नंबर में देखना निश्चित रूप से दिलचस्प होगा।
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Aug 19, 2018

sonakshi sinha

sonakshi sinha

साल की शुरुआत में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अजय देगवन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टार आगामी फिल्म 'टोटल धमाल' का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। अब खबर आ रही है कि सोनाक्षी सिन्हा अपनी आगामी फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में नए लुक में नजर आएंगी। उनका ये नया लुक इन्द्र कुमार की फिल्म 'टोटल धमाल' में भी नजर आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा 'टोटल धमाल' में आइटम नंबर करेंगी।

सोनाक्षी के हालिया ट्रांसफॉर्मेशन को देखते हुए उन्हें आइटम नंबर में देखना निश्चित रूप से दिलचस्प होगा। हालांकि,अभी तक 'टोटल धमाल' के इस ट्रैक के बारे बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि अभी निर्माता इस आइटम नंबर को अंतिम रूप देने लगे हुए हैं। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा अगले महीने तक इसकी शूटिंग शुरू करेंगी। बता दें कि फिल्म 'टोटल धमाल'को इन्द्र कुमार निर्देशित कर रहे हैं। यह 'धमाल' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।

सलमान के साथ काफी कुछ सीखा : सोनाक्षी
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उन्होने सलमान खान से काफी कुछ सीखा है। सोनाक्षी ने अपने कॅरियर की शुरूआत वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म 'दंबग' से सलमान के अपोजिट की थी। इसके बाद सोनाक्षी ने सलमान के साथ 'दबंग 2' में भी काम किया है। सोनाक्षी ने बताया कि सलमान के साथ 'द-बैंग टूर' के दौरान उन्होंने खूब मजे किए हैं। सोनाक्षी ने कहा, 'सलमान के साथ स्टेज परफॉर्मेंस का अपना ही मजा है। वजह यह है कि सलमान बिना प्लान के चलने वाले हैं और मैं भी हूं। आखिर मैंने भी उनसे ही सीखा है। जो भी सीखा वहीं से सीखा।'

#SonakshiSinha At #DanceDeewane Show

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

हैप्पी फिर भाग जाएगी की स्क्रिप्ट पढ़कर खूब हंसी आई:
सोनाक्षी ने कहा, 'सलमान कभी-कभी स्टेज पर ही स्टेप बदल देते हैं। खूब मस्ती करते हैं तो आपको उस अनुसार तैयार रहना पड़ता है। सलमान ने हमेशा सिखाया है कि आप स्टेज पर जाकर ऐसे काम की तरह मत देखो कि परफॉर्म करना है, एंजॉय करो, तो पब्लिक भी आपके साथ एंजॉय करती है।' सोनाक्षी ने आने वाली फिल्म'हैप्पी फिर भाग जाएगी' के बारे में बात करते हुए कहा,'मैंने हैप्पी का पहला भाग'हैप्पी फिर भाग जाएगी'की स्क्रिप्ट सुनने के बाद देखी और मुझे खूब मजा आया था। मैंने इस फिल्म को हां इसलिए कहा क्योंकि मैं स्क्रिप्ट पढ़ कर खूब हंस रही थी। काफी एंटरटेनिंग थी फिल्म। इस फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म में फिर से उन सारे किरदार जो हैप्पी के पहले भाग में थे, उन्हें रिटेन किया गया है तो काफी मजेदार बनी है फिल्म।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग