बॉलीवुड

शक्ति कपूर की वो फिल्म जिसने बदल दी थी उनकी किस्मत, एक सीन में पड़े थे एक के बाद एक थप्पड़

Shakti Kapoor: 52 साल पहले जीतेन्द्र, श्रीदेवी और जया प्रदा की एक फिल्म आई थी। इस फिल्म में शक्ति कपूर का भी अहम किरदार था। फिल्म के एक सीन के कारण शक्ति कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला ले लिया था। जानिए क्या था पूरा किस्सा?

3 min read
Nov 05, 2025
शक्ति कपूर की फोटोज। (फोटो सोर्स: shaktikapoor/instagram)

Shakti Kapoor: बॉलीवुड विलेन्स की जब-जब बात होती है तब तब शक्ति कपूर के नाम का जिक्र जरूर होता है। मगर शक्ति कपूर ने बॉलीवुड में केवल नेगटिव रोल्स ही नहीं निभाए हैं। कई फिल्मों में वो भाई, पिता, दोस्त और ईमानदार पुलिस के किरदारों में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो गोविंदा के साथ कई फिल्मों में कॉमेडी करते हुए भी नजर आ चुके हैं। अगर शक्ति कपूर के हास्य किरदारों की बात की जाए तो अंदाज अपना अपना में उनका क्राइम मास्टर गोगो का किरदार बहुत पॉपुलर हुआ था और आज भी क्राइम मास्टर गोगो को याद करके हंसते हैं।

1975 में 'दो जासूस' फिल्म से अभिनय की शुरुआत करने वाले शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 500 फिल्मों में अभिनय किया है। और इनमें उन्होंने हर तरह के किरदार निभाए हैं। शक्ति कपूर की एक ऐसी ही फिल्म का किस्सा आज हम शेयर करने जा रहे हैं। जब उन्होंने फिल्मी दुनिया को छोड़ने का फैसला कर लिया था। मगर अजय देवगन के पिता ने उनको रोक लिया था।

ये भी पढ़ें

हो जाइए तैयार नवंबर में OTT पर आएगा ‘भूचाल’, सस्पेंस, थ्रिलर और ट्विस्ट का मिलेगा तड़का

आइये जानते हैं कौन सी थी वो फिल्म और क्या था वो किस्सा?

शक्ति कपूर की मवाली फिल्म का एक सीन। (फोटो सोर्स: IMDb)

एक इंटरव्यू में शक्ति कपूर ने कहा था कि जब वो फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे उस दौरान एक वक्त ऐसा आया कि अभिनेता ने सब कुछ छोड़-छाड़ कर वापस जाने का फैसला कर लिया था। ये वाकया 52 साल पहले आई फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान हुआ था। फिल्म का एक सीन था जिसमें शक्ति कपूर को कादर खान और अरुणा ईरानी से थप्पड़ खाने थे। मगर वो सीन सही से शूट नहीं हो पा रहा था। इस फिल्म का नाम था 'मवाली'। ये फिल्म 1983 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जितेंद्र, जया प्रदा, श्रीदेवी, अरुणा ईरानी, कादर खान, प्रेम चोपड़ा, निरुपा रॉय जैसे दिग्गज कलाकारों ने अभिनय किया था।

मवाली फिल्म के इस सीन पर टूट गई थी एक्टर की हिम्मत

शक्ति कपूर की मवाली फिल्म का एक सीन। (फोटो सोर्स: IMDb)

मावली फिल्म का एक सीन कुछ प्रकार का था कि कादर खान और अरुणा ईरानी दोनों को एक साथ शक्ति कपूर को थप्पड़ मारना था। मगर ये सीन एक बार में सही शूट नहीं हुआ। इसका कारण कोई और नहीं बल्कि खुद शक्ति कपूर थे। दरअसल, जब कादर खान और अरुणा ईरानी शक्ति कपूर को थप्पड़ मारते, वो नीचे गिर जाते। ऐसा तीन बार हुआ और सीन को तीन सीन शूट करना पड़ा। जब तीसरी बार भी वो नीचे गिरे तो वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे और उनको देखकर शक्ति कपूर दुखी और मायूस हो गए। बस उसी पल शक्ति कपूर को ये लगने लगा कि अब उनको फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ देना चाहिए। यही उनके लिए सही रहेगा।

इस एक्शन डायरेक्टर ने दी हिम्मत

इसके बाद शक्ति कपूर ने वहीं पर कहा, उनका करियर खत्म हो चुका है और कुछ नहीं बचा है, उनका टिकट बुक करवा दें। अब वो यहां यह रह पाएंगे। जब वो वहां से सीन को अधूरा छोड़ कर जाने लगे तभी वीरू देवगन जो फिल्म के एक्शन सीन को डायरेक्ट कर रहे थे ने उनका हाथ पकड़ा और उनको रोक लिया। इसके साथ ही वीरू ने शक्ति कपूर से कहा कि ये फिल्म उनके लिए चमत्कार का काम करेगी। बस वो इस सीन को शूट कर लें। इस बात से शक्ति कपूर को प्रोत्साहन मिला और वो रुक गए और सीन को एक बार में ही परफेक्ट किया। वीरू देवगन की जुबान से निकली ये बात सच हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हुई और शक्ति कपूर को भी तारीफें मिलीं।

बॉक्स ऑफिस पर दिखाया था फिल्म ने कमाल

जानकारी के लिए बता दें कि के. बापैया के निर्देशन में बनी 'मवाली' का संगीत बप्पी लाहिड़ी ने दिया था। 'मवाली' 1980 में आई तेलुगू फिल्म चट्टालुनारू जागृत का रीमेक थी। जितेंद्र, श्री देवी और जया प्रदा अभिनीत मवाली ने उस दौर में अपने बजट से ज्यादा की कमाई की थी और ये 80 के दशक की एक सुपर हिट फिल्म साबित हुई थी।

ये भी पढ़ें

बचपन में हुआ यौन शोषण, Miss India ने बॉलीवुड से बनाई दूरी, 14 साल बाद जानिए सेलिना जेटली का दर्दनाक सच?

Also Read
View All

अगली खबर