बॉलीवुड

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Marriage: शत्रुघ्न सिन्हा का आया रिएक्शन, बोले- शादी में मैं डांस करूंगा…

Shatrughan Sinha On Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Marriage: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने रिएक्ट किया है। उन्होंने बेटी की शादी के बारे में बात करते हुए खुशी जाहिर की है।
2 min read
• •
Jun 11, 2024
Shatrughan Sinha On Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Marriage
Shatrughan Sinha On Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Marriage

Shatrughan Sinha On Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Marriage: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल इन दिनों खूब चर्चा में हैं। खबर है कि कपल 23 जून को शादी करने वाला है, पर अभी तक दोनों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा के पिता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी को लेकर सारी बात बताई है। उन्होंने कहा कि आज कल के बच्चे कुछ भी पूछते नहीं हैं बस इन्फॉर्म कर देते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को लेकर की बात (Shatrughan Sinha On Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Marriage)

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों को हर इवेंट में साथ देखा जाता रहा है। ऐसे में जब दोनों की शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर छाई हुई है को शत्रुघ्न सिन्हा से इस बारे में बात की गई। शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी की शादी पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "मैं इस समय दिल्ली में हूं। इलेक्शन रिजल्ट के बाद से ही यहीं हूं। तो क्या आप मुझसे ये पूछना चाहते हैं कि वह शादी कर रही हैं? तो इसका जवाब यही है कि उन्होंने मुझे अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। मैंने जो पढ़ा है वह केवल मीडिया में पढ़ा है। जब भी वह हमें इस बारे में बताएंगी हमारा आशीर्वाद उनके साथ होगा। हम चाहते हैं कि उन्हें दुनिया का सारी खुशियां मिलें।"

शत्रुघ्न ने उस समय इमोशनल हो गए फिर उन्होंने आगे कहा, "मुझे और मेरी पत्नी को अपनी बेटी के फैसले पर पूरा भरोसा है। वह जो करेंगी सही करेंगी। वह इतनी बड़ी हो चुकीं हैं कि अपनी जिंदगी के अहम फैंसले खुद ले सके। उनके लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा है वह सब जानती हैं। जब भी शादी होगी मैं उनकी बारात के सामने डांस करूंगा। मुझे कई लोगों ने पूछा कि मुझे अपनी बेटी की शादी के बारे में कुछ क्यों नहीं मालूम? मैं यही कहूंगा कि आज कल के बच्चे मां-बाप से नहीं पूछते। बस आकर इन्फॉर्म कर देते हैं तो हमें भी बस उसी का इंतजार है।" अब फैंस ने शादी की खबर को सच मानना शुरू कर दिया है और कहा जा रहा है कि 23 जून को सोनाक्षी शादी करेंगी।

Updated on:
11 Jun 2024 11:06 am
Published on:
11 Jun 2024 08:23 am
Also Read
View All
‘आपका काम सिर्फ मनोरंजन करना है’, नसीरुद्दीन शाह-अभिजीत दीपके की मुलाकात के बाद कलाकारों पर भड़के ‘महाभारत’ फेम पुनीत इस्सर

‘मैं दिल से इंडियन ही हूं’, ‘हनुमान अंश’ के पार्वती गाने में नजर आईं ईरानी एक्ट्रेस, बोलीं- मेरा भारत से पिछले जन्म का कनेक्शन

‘दृश्यम 3’ में तब्बू का किरदार क्यों है कहानी की रीढ़? निर्देशक अभिषेक पाठक ने खोला ट्विस्ट का राज

सिद्धू मूसेवाला के साथ अधूरा रह गया था राजा कुमारी का ये सपना, अब ‘ग्यारह’ से दी श्रद्धांजलि

AI विवाद पर राम गोपाल वर्मा ने किया पोस्ट, बोले- सेलिब्रिटीज ही बढ़ा रहे हैं आपत्तिजनक लिंक की पब्लिसिटी