बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी ने पहना सावन थीम लहंगा, देखें लहंगा-चोली में एक्ट्रेस का स्टाइलिश अंदाज

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही सावन थीम का लहंगा पहना है। इस थ्री पीस लहंगा सेट में बैकलेस चोली और फ्लोरल प्रिंट बॉर्डर दी गई है। एक्ट्रेस ने ये फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
2 min read
• •
Jul 18, 2021
shilpa_shetty_lengha.png

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अलग-अलग तरह की ड्रेसेज ट्राई करने में सबसे आगे रहती हैं। साड़ी हो या वेस्टर्न वियर, शिल्पा की खूबसूरती निखर कर सामने आती है। एक्ट्रेस अपने नए लुक्स और ड्रेसेज को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनके स्टाइल की तारीफ किए बिना खुद को नहीं रोक पाते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी किसी से छिपी हुई नहीं है। उनके इंस्टाग्राम पर 21 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

हाल ही में शिल्पा ने सावन थीम का लहंगा ट्राई किया है। इसकी फोटोज एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस लहंगे में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में शिल्पा ने फ्लोरल मल्टीकलर लहंगा और चोली पहने हुआ है।

गौरतलब है कि एक्ट्रेस का यह लहंगा तोरानी लेबल के नए कलेक्शन झूले से लिया गया है। इसके प्रिंट की खास बात ये है कि इसमें लहंगे के बॉर्डर के उपर फूल, पत्ती और फ्रूट्स प्रिंट किए गए हैं। इस थ्री पीस सेट वाले लहंगा सेट पर हैंड एंब्राइडी की गई है।

बैकलेस चोली
शिल्पा के लहंगा सेट में चोली को भी खास लुक दिया गया है। इस बैकलेस चोली पर फ्लोरल और फ्रूटी प्रिंट्स बने हुए हैं। स्लीवलैस चोली की नेकलाइन वी शेप में है। उस पर शीयर प्रिंटेड दुपट्टा ट्रेडिशनल टच देता नजर आ रहा है।

1 लाख 15 हजार है कीमत
हाउस तोरानी की वेबसाइट पर इस लहंगा-चोली की कीमत 1 लाख 15 हजार रुपए बताई गई है। इसके सेट को रंग रानी अजूनी लहंगा नाम दिया गया है। इस कीमती लहंगा-चोली को शिल्पा जैसी एक्ट्रेसेस ही अफोर्ड कर पाएं।

Published on:
18 Jul 2021 10:29 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है