गाने में एक बार फिर शिल्पा शेट्टी का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। शिल्पा ने गाने के रिलीज की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया पर जरिए दी। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये रही पुरानी वाइन, नई बोतल में। ओरिजनल अक्षय कुमार को याद कर रही हूं, लेकिन फिलहाल मिजान जाफरी का दिल जीतना है। चुरा के दिल मेरा 2.0 रिलीज हो चुका है। ये हम सभी की तरफ से दिवंगत सरोज खान जी के लिए है'। फैंस शिल्पा के पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।