बॉलीवुड

रात भर चलता था…शिल्पा शेट्टी के PUB पर कानूनी शिकंजा, पुलिस ने की कार्रवाई

Shilpa Shetty Bastian Pub: शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एक्ट्रेस के बेंगलुरु स्थित पब पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2025, 5:17 PM IST
FIR filed against Shilpa Shetty's pub
बेंगलुरु स्थित शिल्पा शेट्टी के पब के खिलाफ FIR दर्ज (इमेज सोर्स: पत्रिका डॉट कॉम)

Shilpa Shetty Bengaluru Pub Case: रात के सन्नाटे में जब शहर सोने लगता, तब बेंगलुरु के एक हाई-प्रोफाइल पब में पार्टी चलती थी। यह पब किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का है। इसी पब के कारण अभिनेत्री एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। पुलिस ने उनके पब के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।

पब के खिलाफ FIR दर्ज; जानें पूरा मामला

ताजा जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में इस पब के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि पब तय समय से ज्यादा देर तक खुला रहा और पार्टियां चलती रहीं। बताया जा रहा है कि 11 दिसंबर की रात ‘बास्टियन’ रात करीब 1:30 बजे तक खुला था। इसी वजह से पुलिस ने पब के प्रबंधन और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह शिकायत कुब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है, क्योंकि यह पब बेंगलुरु के सेंट मार्क रोड पर स्थित है।

इस कार्रवाई की वजह बना एक वायरल वीडियो, जो हाल ही में सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से देखा जा रहा था। वीडियो में दावा किया गया कि यह शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट के बाहर का है, जहां देर रात कुछ कस्टमर आपस में भीड़ गए। दोनों में खूब कहा-सुनी हुई। इसी वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच के बाद एफआईआर दर्ज की।

वायरल वीडियो में दिखने वाले लोगों में बिजनेसमैन और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट सत्य नायडू शामिल बताए जा रहे हैं।

पहले भी विवादों में घिर चुकी हैं एक्ट्रेस

बता दें आज से ठीक दो महीने पहले अक्टूबर महीने में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में करारा झटका लगा था। क्योंकि उस दौरान, बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिल्पा शेट्टी को विदेश जाने की इजाजत देने से साफ इनकार कर दिया था।

शिल्पा शेट्टी ने अदालत से कोलंबो (श्रीलंका) जाने की अनुमति मांगी थी। वह 25 अक्टूबर से शुरू होने वाले एक यूट्यूब इवेंट में हिस्सा लेना चाहती थीं। हालांकि कोर्ट का रुख काफी सख्त रहा। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दो टूक कहा, “पहले धोखाधड़ी से जुड़े पैसों की भरपाई कीजिए, उसके बाद विदेश यात्रा पर बात होगी।”

Updated on:
16 Dec 2025, 5:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जो मर्द है वो बेटा ही पैदा करेगा- जब नसीरूद्दीन शाह के दिमाग में बैठी थी यह बात, बेटी हुई तो बड़े नाखुश थे

‘सीरियल किसर’ की इमेज के लिए इमरान हाशमी ने डायरेक्टर को ठहराया जिम्मेदार, बोले- ’20 साल से भुगत रहा हूं नतीजे’

900 करोड़ रुपये कमा चुकी ‘रामायण’ के लिए खतरे की घंटी? 20 नवंबर को रिलीज होगी हॉलीवुड फिल्म, होगी कांटे की टक्कर!

करीना कपूर के समर्थन में उतरा हिंदू संगठन, कुरान की आयत वाले पेंडेंट पर विवाद के बीच कहा- माफी मांगने की जरूरत नहीं

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह का मंगेतर समरीन कौर संग कितना है उम्र का फासला? दोनों की सगाई ने बटोरी सुर्खियां