बॉलीवुड

‘शोले’ में असरानी से आंखों से आंखें मिलाने वाले एक्टर राज किशोर का निधन

राज किशोर ने हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में काम किया। उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ।  

2 min read
Apr 07, 2018
raj kishore

मुंबई। फिल्म 'शोले' फेम बॉलीवुड एक्टर राज किशोर का हार्ट अटैक आने की वजह से निधन हो गया है। 85 वर्षीय राज किशोर ने अमिताभ बच्चन , धर्मेंद्र , हेमा मालिनी सहित बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया था। उन्होंने आखिरी सांस गुरुवार रात 1.30 बजे मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने घर में ली। उनके निधन पर बॉलीवुड के तमाम लोगों ने दुख जाहिर किया।

ये भी पढ़ें

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, जाम लगाकर प्रदर्शन, नहीं उठाया शव

'शोले' में एक छोटे से रोल ने दिलाई पहचान:
राज किशोर ने ऐतिहासिक फिल्म 'शोले' में एक छोटा सा रोल निभाया था। फिल्म के एक सीन में वह जेलर बने असरानी की आंखों से आंखें मिलाते हुए दिखाई देते हैं। छोटा रोल होने के बावजूद उन्हें इस फिल्म में काफी पसंद किया गया था।

इन फिल्मों में किया काम:
राज किशोर ने अब तक हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में काम किया। उनकी बेस्ट फिल्मों में 'दीवार', 'हरे रामा हरे कृष्णा' और 'पड़ोसन' जैसी फिल्में शामिल है। उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर में कई तरह के रोल निभाए हैं। वहीं कई फिल्मों में उन्होंने कॉमेडियन की भूमिका निभाते हुए दर्शकों को खूब हंसाया है।

बता दें कि राज के निधन पर एक्टर नुपुर अलंकर, मेंबर ऑफ सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन(CINTAA) ने कहा, 'राज की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी। उन्हें पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स हो रही थीं। लेकिन वह बेड पर लेटे रहने वालों में से नहीं थे। उन्हें हार्ट अटैक हुआ। गुरुवार को उनकी गोरेगांव में मृत्यु हो गई।'

ये भी पढ़ें

video: विधुत लाईन टूटने से फार्म हाऊस मे जले उपकरण
Published on:
07 Apr 2018 01:17 pm
Also Read
View All
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब आमिर की ‘दंगल’ से सिर्फ इतने करोड़ पीछे

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

नाबालिगों के शराब पीने की लत पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- बिना ID वेरिफिकेशन के ही मिलती है ड्रिंक

‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!