बॉलीवुड

बैंक घोटाले में श्रेयस तलपड़े का नाम आया सामने, दर्ज हुई FIR, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

Shreyas Talpade: एक्टर श्रेयस तलपड़े को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उनका नाम बैंक घोटाले में सामने आया है। अब राजपाल यादव के बाद एक और एक्टर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस खबर से उनके फैंस बेहद हैरान हो रहे हैं।

2 min read
Feb 11, 2026
श्रेयस तलपड़े पर FIR दर्ज

Shreyas Talpade multi crore scam: बॉलीवुड में इन दिनों संकट के बादल छाए हुए हैं। एक और बड़ी खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पहले चेक बाउंस केस में राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हैं और अब एक और एक्टर करोड़ों के घोटाले में फंस चुका है। महाराष्ट्र के सागा ग्रुप द्वारा संचालित एक बैंक अचानक बंद हो गया और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। जिसके तार अब बॉलीवुड तक पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल सहित कई जिलों में इस ग्रुप ने अपनी बैंक शाखाएं खोली थीं, जो अब रफू-चक्कर हो चुकी हैं। इस बड़े घोटाले की आंच में ही एक्टर श्रेयस तलपड़े भी फंस गए हैं। कुल मिलाकर 12 लोगों पर FIR दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें

गोविंदा का टूटा ‘सब्र का बांध’, अफेयर और बेटे के करियर पर दिया करारा जवाब, बोले- मेरे घर के ही लोग…

श्रेयस तलपड़े बैंक घोटाले में फंसे (Shreyas Talpade multi crore scam)

यह पूरा विवाद सागा ग्रुप की 'एलयूसीसी बैंक' (LUCC Bank) से जुड़ा है। आगरा मंडल के विभिन्न जिलों में बैंक की शाखाएं अचानक ताला लटकाकर भाग निकलीं, जिससे निवेशकों के बीच हड़कंप मच गया। अकेले मैनपुरी जिले में ही लगभग 30 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की बात सामने आ रही है। भोगांव के मोहल्ला मिश्राना निवासी विकास तिवारी के साथ 14 पीड़ितों ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी।

धमकी और धोखाधड़ी का आरोप (Shreyas Talpade and 11 Others booked in Multi-Lakh Investment Fraud)

पीड़ितों के मुताबिक, नवी मुंबई निवासी समीर अग्रवाल और उनकी पत्नी सानिया अग्रवाल ने साल 2015 में इस बैंक की शाखा खोली थी। बैंक ने खुद को आरबीआई (RBI) के अधीन और सरकारी बैंकों की तरह विश्वसनीय बताया, जिसके झांसे में आकर सैकड़ों लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई निवेश कर दी। जब नवंबर 2024 में मैच्योरिटी का समय आया और लोगों ने पैसा मांगा, तो समीर अग्रवाल ने पैसे देने से इनकार कर दिया और उल्टा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी।

पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट पहुंची जनता (Shreyas Talpade FIR)

पीड़ितों का कहना है कि जब बैंक रात-रात गायब हो गई, तो उन्होंने भोगांव पुलिस से शिकायत की, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर पीड़ितों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश पर अब समीर अग्रवाल, सानिया अग्रवाल, फिल्म एक्टर श्रेयस तलपड़े, आरके शेट्टी, संजय मुदगिल और अन्य अधिकारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

देशभर में फैला था जाल

सागा ग्रुप ने केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी अपनी शाखाएं खोलकर लोगों को चूना लगाया है। श्रेयस तलपड़े का नाम इस मामले में आने से हर कोई हैरान है, हालांकि अभी तक एक्टर की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ें

शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में 960 की चाय, 800 का टोस्ट और 1.59 लाख की है वाइन, एक रात का टर्नओवर सुन लगेगा झटका

Also Read
View All

अगली खबर