बॉलीवुड

चैट शो पर ये क्या बोल गए शुभमन गिल, सारा अली खान संग कबूला रिश्ता! कहा-‘सारा का सारा सच’

सारा अली खान उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। ये अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय से इनका नाम इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ रहा है, जिसपर अब क्रिकेटर ने चुप्पी तोड़ी है।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2022, 11:51 AM IST
shubman gill replies about dating rumours with sara ali khan says maybe
shubman gill replies about dating rumours with sara ali khan says maybe

इन दिनों सारा अली का नाम इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल संग जुड़ रहा है। दोनों को सबसे पहले एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था और इसके बाद इन्हें फ्लाइट में साथ देखा गया। तभी से दोनों के रिलेशन में होने की चर्चा जोरों पर है। अब इसपर सारा अली खान के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शुभमन गिल ने चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने सच बताया है।

चैट शो के दौरान शुभमन गिल ने न सिर्फ सारा अली खान की तारीफ की बल्कि डेटिंग के बारे में भी जवाब दिया। यंग क्रिकेटर शुभमन गिल पंजाबी चैट शो 'दिल दिया गल्ला' में गेस्ट बनकर आए थे। ये शो सोनम बाजवा होस्ट करती हैं।

शो की होस्ट सोनम बाजवा ने इस दौरान उनसे पूछा, बॉलीवुड की सबसे फिट फीमेल एक्टर कौन है। इसपर वो फटाक से बोले- सारा।

यह भी पढ़ें- 'लाल सिंह चड्ढा' फ्लॉप होने के बाद टूटे आमिर खान

शुभमन गिल से अगला सवाल पूछा गया- क्या वह सारा को डेट कर रहे हैं। इसपर उन्होंने कहा, हो सकता है। जिसके बाद सोनम ने उनसे कहा, सारा का सारा सच बोलो। इसपर क्रिकेटर ने शरमाते हुए कहा, सारा दा सारा सच बोल दिया, शायद हां, शायद नहीं।

आपको याद हो तो कुछ महीने पहले शुभमन के जन्मदिन पर उनके दोस्त खुशप्रीत ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, मुझे आशा है कि भगवान आपको और अधिक सफलता देंगे। गूगल ज्ञान और बहुत 'सारा' प्यार, जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे थे कि दोनों पक्का डेट कर रहे।

सारा अली खान क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं। इस प्रकार की अफवाहें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं।

30 अगस्त 2022 को हमें सारा अली खान और शुभमन गिल की एक तस्वीर मिली थी, जिसमें दोनों कैजुअल लुक में डिनर डेट का आनंद ले रहे थे। दोनों को एक-दूसरे की कंपनी का पूरा आनंद लेते देखा गया था, जिससे उनके फैंस उनकी डेटिंग अफवाहों के बारे में कयास लगा रहे थे।

इससे पहले सारा अली खान का नाम एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) संग जुड़ चुका है। बताया जाता है कि जब वे 'लव आजकल 2' की शूटिंग कर रहे थे, तब एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं, शुभमन की बात करें तो उनका नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के साथ जुड़ा था।

यह भी पढ़ें- 'कांतारा' के समय प्रेग्नेंट थीं ऋषभ शेट्टी की पत्नी

Published on:
Also Read
View All