27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कांतारा’ के समय प्रेग्नेंट थीं ऋषभ शेट्टी की पत्नी फिर भी फिल्म के लिए बनाई थीं 1000 ड्रेसेस

केजीएफ 2 के बाद कन्नड़ इंडस्ट्री से फिल्म कंतारा हर तरफ धूम मचा रही है। जिसे देखो वो फिल्म की तारीफ कर रहा है। इस फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी ने जी तोड़ मेहनत की, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि फिल्म को सफल बनाने में ऋषभ शेट्टी की पत्नी प्रगति शेट्टी का भी काफी सहयोग रहा है। प्रगति ने फिल्म के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 14 Nov 2022, 3:17 PM IST

kantara director rishabh shetty wife pragathi shetty

kantara director rishabh shetty wife pragathi shetty

इन दिनों चारो ओर एक ही फिल्म की चर्चा हो रही है वो हौ कन्‍नड़ फिल्‍म 'कांतारा'। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाल कर रही है। फिल्म को जो भी देखकर आ रहा है इंप्रेस होकर लौट रहा है। यह फिल्म वर्ल्डवाइड प्रदर्शित की गई है। वहीं इस फिल्म का हिंदी वर्जन भी खूब कमाई कर रही है, फिल्म को सफल बनाने में जहां ऋषभ शेट्टी ने जी तोड़ मेहनत की तो वहीं उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी इसमें पीछे नहीं रहीं। उन्होंने फिल्म को सफल बनाने में पूरा योगदान किया।

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि प्रगति शेट्टी ने इस फिल्म के लिए करीब 1000 से अधिक कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं। इन कपड़ों में लीड कैरेक्टर्स की करीब 350 पोशाक थीं।

इसका खुलासा खुद प्रगति ने किया। उन्होंने बताया कि जिस समय फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हुई मैं उन दिनों प्रेग्नेंट थीं, लेकिन मैंने फिल्म को लेकर काम शुरू कर दिया था। मैंने रिसर्च की। कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में स्थित एक गांव का दौरा किया, जहां आसपास के अन्य गांव के लीडर्स रहते थे।

यह भी पढ़ें- फिल्म 'कंतारा' के लिए एक्टर ने छोड़ा नॉन वेज

उन्होंने बताया कि राजा-राजी की ड्रेस और ज्वैलरी का आइडिया वहीं से मिला। इतना ही नहीं उन्होंने इस हालत में रानी अब्बक्का के म्यूजियम का भी दौरा किया, जिससे उन्हें इनके कल्चर के बारे में काफी कुछ जानने को मिला।


प्रगति ने बताया था, कॉस्ट्यूम के लिए उनके पास मुख्य रूप से तीन लोग थे रॉकी, किरन और चार अन्य कॉस्ट्यूमर्स जो किसी सीन के लिए कॉस्य्यूम की निरंतरता को ये देखते थे। ये ड्रेस मुख्य रूप से बंगलुरू, मंगलुरु, उडुपी, मणिपाल और कुंडापुरा के अलग-अलग वेंडर्स से मंगाई जाती थी। वो वेंडर्स पार्सल को बस में छोड़ देते थे और उनकी टीम उसे वहां से कलेक्ट कर लेती थी। प्रगति ने बताया कि उनके पास हर किरदार के लिए एक खास ड्रेस थी।

प्रगति ने आगे बताया ' कुछ ड्रेस को तैयार होने में कम से कम 2-3 दिन लगते हैं। खासतौर से वो ड्रेस जो लड़ाई के के दौरान उपयोग किए गए थे, हमारे पास ड्रेस और चप्पल के कई सेट थे क्योंकि लड़ाई के दौरान ये काफी खराब हो सकते थे।'

प्रगति ने कहा 'कांतारा में कुल 4 फाइट होती हैं और हमारे पास सभी कॉस्ट्यूम के 4 सेट तैयार थे। इसके बावजूद, कुछ पोशाक और जूते पूरी तरह से खराब हो गए थे और हमारे पास उन्हें सही करने के लिए पर्याप्त समय नहीं था। इसलिए हमने बिहाइंड द सीन जाकर कपड़ों पर थोड़ी सी मिट्टी लगानी पड़ी ताकि वह पुराने दिखें। अगर एक्टर्स को पता लग जाता कि हमने ऐसा किया है, तो निश्चित रूप से वह उन्हें पहनने से मना कर देते।'

वहीं ऋषभ शेट्टी ने बताया कि 'उन्होंने देव कोला सीक्वेंस शूट करने से पहले 20 से 30 दिन पहले ही नॉन वेज छोड़ दिया था।

उन्होंने बताया कि 'देव कोला अलंकार पहनने के बाद वह सिर्फ सिर्फ नारियल पानी ही पीते थे। देव कोला अलंकार पहनने के बाद मैं नारियल पानी के अलावा कुछ नहीं खाता-पीता था, मुझे बस इस सीक्वेंस के शूट से पहले और बाद में प्रसाद खाने को दिया जाता था।'

यह भी पढ़ें- कंतारा का बनेगा हिंदी रीमेक!

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग