हाल ही में 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी ने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में फिल्म के हिंदी रीमेक को लेकर खुलकर बात की। इंटरव्यू के दौरान ऋषभ से जब पूछा गया कि क्या 'कांतारा' का हिंदी रीमेक बनना चाहिए?
इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, 'कांतारा का हिंदी रीमेक बनने का कोई भी चांस नहीं है, ऐसा मुझे लगता है और यही सही भी रहेगा। क्योंकि पहले ही फिल्म का डब हुआ हिंदी वर्जन रिलीज हो चुका है।'