दिवाली के मौके पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'राम सेतु' (Ram Setu) रिलीज हुई। फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। 'राम सेतु' का ओपनिंग डे कलेक्शन अच्छा रहा था लेकिन उसके बाद कमाई का ग्राफ गिरता ही जा रहा है। इस बीच फिल्म से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आ रही है। फिल्म कानूनी पछड़ों में फंसती हुई नजर आ रही है।