27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘लाल सिंह चड्ढा’ फ्लॉप होने के बाद टूटे आमिर खान, छोड़ी एक्टिंग! कहा- ‘परिवार के साथ रहना…’

आमिर खान आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे। फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। फिल्म का जमकर विरोध भी किया गया, जिसके चलते बॉयकॉट की मांग उठी। फिल्म फ्लॉप होने के बाद से आमिर लोगों की नजरों से दूर हैं। अब आमिर खान का एक बयान सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 15 Nov 2022, 11:14 AM IST

laal singh chaddha actor aamir khan said he is taking break from acting

laal singh chaddha actor aamir khan said he is taking break from acting

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) को पिछली बार फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Lal Singh Chaddha) में देखा गया था। फिल्म का जमकर विरोध हुआ था, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला था। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म फ्लॉप होने के बाद से आमिर खान फिल्मों से दूर हैं। वहीं अब आमिर खान ने ये कहकर चौका दिया है कि वो फिल्मों से एक लंबा ब्रेक ले रहे हैं।

आमिर खान हाल ही में दिल्ली में एक इवेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्मों को लेकर बात की। उन्होंने कहा एक एक्टर के तौर पर जब मैं कोई फिल्म करता हूं तो उसमें इस तरह खो जाता हूं, जैसे मेरी जिंदगी में और कुछ नहीं है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद मैं ‘चैंपियंस’ नाम की एक फिल्म करने वाला था। इस फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद ही शानदार है, कहानी काफी सुंदर है। ये एक दिल छू लेने वाली प्यारी फिल्म है, लेकिन मैं एक ब्रेक लेना चाहता हूं, अपने परिवार, अपनी मां, अपने बच्चों के साथ रहना चाहता हूं।'

यह भी पढ़ें- 'कांतारा' के समय प्रेग्नेंट थीं ऋषभ शेट्टी की पत्नी

आमिर ने कहा कि 'मुझे लगता है कि मैं 35 साल से काम कर रहा हूं। मैंने अपने काम पर ही फोकस किया है। मुझे लगता है कि यह मेरे करीबी लोगों के लिए उचित नहीं है। यह मेरे लिए भी कई मायनों में उचित नहीं है। मैं इस समय को अलग तरीके से जिंदगी का अनुभव करने के लिए निकालने की योजना बना रहा हूं।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं 'चैंपियंस' का निर्माण करूंगा क्योंकि मैं वास्तव में फिल्म में विश्वास करता हूं, मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन कहानी है। मैं अब अन्य एक्टर्स से इस फिल्म के लिए संपर्क करूंगा और देखूंगा कि कौन किस रोल के लिए फिट बैठता है या वह रोल करना चाहता है। मैं जिंदगी के एक ऐसे चरण में हूं जहां मैं अपने रिश्तों का आनंद लेना चाहता हूं।'

हाल ही आमिर को आशुतोष गोवारिकर की मां के अंतिम यात्रा में देखा गया था। आमिर को देख सभी हैरान रह गए थे। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वो पूरी तरह से बदले बदले नजर आए।

फोटो में आमिर खान को सफेद दाढ़ी-मूंछ में देख हर कोई हैरान रह गया। आमिर शरीर से भी कमजोर दिखाई दिए, जिसे लेकर उनके फैंस चिंतित नजर आए। आमिर की पिछली दोनों फिल्में ,ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। आमिर इसके बाद से ही पब्लिक स्पेस से पूरी तरह गायब हैं।

यह भी पढ़ें- महेश बाबू के पिता कृष्णा का निधन

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग