27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महेश बाबू के पिता कृष्णा का निधन, दो महीने महले मां ने दुनिया को कहा था अलविदा

फिल्म जगत से बुरी खबर सामने आ रही है। सुपरस्टार महेश बाबू के पिता एवं दिग्गज तेलुगू अभिनेता कृष्णा का आज सुबह करीब 4 बजे हैदराबाद में निधन हो गया है। कुछ महीनों पहले ही एक्टर की मां ने दुनिया को अलविदा कहा था और इस खबर से सन्नाटा पसर गया है। कृष्ण घट्टामनेनी एक जाने-माने तेलुगू सुपरस्टार थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 15 Nov 2022, 9:38 AM IST

mahesh babu father dies at 80 due to cardiac arrest in hyderabad

mahesh babu father dies at 80 due to cardiac arrest in hyderabad

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 15 नवंबर की रात 4 बजे कार्डियक अरेस्ट आने की वजह से निधन हो गया। कुछ महीनों पहले ही एक्टर की मां दुनिया से चली गई थीं और अब उनके पिता का यूं चले जाना किसी सदमे से कम नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुाबिक रविवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद 14 नवंबर को कॉन्टिनेंटल अस्पताल हैदराबाद में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

फिल्म इंडस्ट्री में कृष्णा घट्टामनेनी के योगदान को याद किया जाएगा। बीते दो महीने महेश बाबू की माता जी का निधन हो गया था। अभी परिवार इस गम से उबर भी नहीं पाया था कि अब महेश बाबू के पिता चल बसे।

यह भी पढ़ें- 'कांतारा' के समय प्रेग्नेंट थीं ऋषभ शेट्टी की पत्नी

तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने कृष्णा घट्टामनेनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्टर के इंडस्ट्री में 5 दशक के योगदान को याद किया है। उनके फैंस भी निधन की खबर सुनते ही काफी इमोशनल दिखे हैं।

महेश बाबू के पिता कृष्णा तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे रहे हैं, फैंस ने जिनके नाम के आगे सुपरस्टार जोड़ा है। कृष्णा का असली नाम घट्टामनेनी शिवा रामा कृष्णा मूर्ति है। उन्होंने सिर्फ फिल्मों के लिए अपना नाम कृष्णा रखा था।

अपने 5 दशक के करियर में वह करीब 350 फिल्मों में नजर आए थे। कृष्णा को पद्मविभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका था।

कृष्णा टीडीपी नेता जय गल्ला के ससुर भी थे। वह कांग्रेस में भी शामिल हुए थे और 1980 के दशक में सांसद बने थे, लेकिन पूर्व पीएम राजीव गांधी की मृत्यु के बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी।

यह भी पढ़ें- फिल्म 'कंतारा' के लिए एक्टर ने छोड़ा नॉन वेज

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग