
लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ( siddharth malhotra ) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ( Kiara Advani ) भी जल्द ही शादी करने जा रहे हैं, जिसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 6 फरवरी को शादी करने वाले हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा ने डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग की है और उनकी शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होगी।
दोनों की शादी का जश्न, प्री-वेडिंग और पोस्ट वेडिंग फंक्शन 5 फरवरी से लेकर 8 फरवरी तक चलेंगे। ऐसे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। खबर ये भी है कि कियारा और सिद्धार्थ ने अभिनेता शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड को शादी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की देखभाल के लिए रखा है।
यह भी पढ़ें- करण जौहर ने बदली 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट
माना जा रहा है कि आज यानी 3 फरवरी को बॉडीगार्ड्स और सिक्योरिटी गार्ड्स की टीम रवाना होगी। शाहरुख खान की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठा चुके बॉडीगार्ड यासीन युगल अब सिद्धार्थ और कियारा की शादी पर अपनी पैनी नजरें बनाए रखेंगे।
रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के लिए करीब 100 से 125 मेहमानों की लिस्ट बनाई गई है। दोनों तरफ से इतने लोग शामिल हो सकते हैं। मेहमानों के लिए 80 रूम तो बुक किए ही गए हैं।
इनके अलावा मेहमानों के को लाने ले जाने के लिए 70 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां बुक की गई हैं। इनमें मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और जैगुआर जैसी कारों का इंतजाम किया गया है। कहा जा रहा है कियारा अपनी शादी में जो लाल रंग का जोड़ा पहनेंगी, उसे मनीष ने ही डिजाइन किया है।
दोनों की शादी में शाहरुख खान से लेकर करण जौहर तक के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।
वहीं इंडस्ट्री से करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत सहित कई बड़े नामों के आज जैसलमेर पहुंचने की उम्मीद है। ये शादी कापी ग्रैंड होने वाली है। लोग बेसब्री से शादी से जुड़ी फोटोज और वीडियोज का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पूजा हेगड़े के भाई की शादी में पहुंचे भाईजान