बॉलीवुड

अनुपम खेर के बेटे Sikandar Kher ने सोशल मीडिया पर कहा- मुझे काम चाहिए, मिले ढेरों जवाब

सिकंदर ने 'वुडक्राफ्ट विला' से किया बॉलीवुड डेब्यू इस साल दिखे तीन बड़े प्रोजेक्ट्स में अक्षय की 'सूर्यवंशी' में भी आएंगे नजर
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2020, 12:07 AM IST
अनुपम खेर के बेटे Sikandar Kher ने सोशल मीडिया पर कहा- मुझे काम चाहिए, मिले ढेरों जवाब
अनुपम खेर के बेटे Sikandar Kher ने सोशल मीडिया पर कहा- मुझे काम चाहिए, मिले ढेरों जवाब

मुंबई। हाल ही के दिनों में तीन वेब सीरीज में नजर आए कलाकार सिकंदर खेर ( Sikandar Kher ) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अजीब मैसेज शेयर किया है। इसमें वह लिखते हैं कि उन्हे काम चाहिए। इस वर्ष सिकंदर वेब सीरीज 'मुमभाई' ( Mum Bhai Web Series ) , 'आर्या' ( Aarya Web Series ) , 'द चार्जशीट : इन्नोसेंट' और 'गिल्टी' ( The chargesheet : Innocent or Guilty ) में दिखे थे। अभिनेता जल्द ही अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) स्टारर कॉप एक्शन ड्रामा 'सूर्यवंशी' ( Sooryavanshi Movie ) में दिखने वाले हैं।

'अमिताभ बच्चन के बाद अगर कोई बिजी ऐक्टर तो वह आप'

इंटेस लुक में अपनी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कहा, कृपया : काम की जरूरत है, हंस भी सकता हूं। हालांकि नेटिजंस ने उनकी विभिन्न परियोजना में उनके काम की तारीफ की थी। एक यूजर ने लिखा, 'आर्या में आपका काम बहुत खूब था।' इस पोस्ट पर अपूर्व लखिया ने लिखा है, 'सर, मैं अमिताभ बच्चन के बाद अगर किसी बिजी ऐक्टर को जानता हूं तो वह आप हैं। इस पर सिकंदर ने जवाब दिया है, सर, क्या आप चाहते हैं कि मैं चुल्लू भर पानी में डूब जाऊं।' अंगद बेदी ने भी उनके पोस्ट पर फनी इमोजी बनाकर जवाब दिया।

अनुपम के हैं बेटे
गौरतलब है कि सिकंदर खेर अभिनेत्री से राजनेता बनीं किरण खेर ( Kiran Kher ) और उनके पहले पति गौतम बैरी के बेटे हैं। किरण ने बाद में अनुपम खेर ( Anupam Kher ) से शादी कर ली। इस तरह वह अनुपम के सौतेले बेटे हैं।

2008 में रखा बॉलीवुड में कदम
सिकंदर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत निर्माता संजय गुप्ता की मूवी 'वुडक्राफ्ट विला' से 2008 में की थी। इसके बाद आशुतोष गोवारीकर की 'खेलें हम जी जान से' अब्बास-मस्तान की फिल्म 'औरंगजेब' की। इसमें ऋषि कपूर और अर्जुन कपूर भी लीड रोल में थे। 'तेरे बिन लादेन' और सोनम कपूर स्टारर 'द जोया फैक्टर' में उनके काम की खूब प्रशंसा हुई।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन