बॉलीवुड

Son of Sardar 2 में ऐसा होगा अजय देवगन का लुक, ऑनलाइन लीक हुआ शूटिंग का वीडियो

Son of Sardar 2: अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार-2’ की शूटिंग कर रहे हैं। इससे उनका लुक ऑनलाइन लीक हो गया है।
2 min read
• •
Nov 27, 2024
Son of sardar 2 song

Son of Sardar 2: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली मूवी ‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग में लगे हुए हैं। ‘सन ऑफ सरदार 2’ अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है।

इसका इंतजार फैंस को बेसब्री से है। इसमें अजय देवगन का लुक कैसा होगा ये ऑनलाइन लीक हो गया है। इसी का एक वीडियो तेजी से एक्स यानी ट्विटर पर वायरल हो रहा है।

सन ऑफ सरदार 2 अजय देवगन लुक

दरअसल, ‘सन ऑफ सरदार’ साल 2012 में आई अजय देवगन की एक मजेदार और एक्शन से भरपूर फिल्म थी। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। तभी से ही इसके सीक्वल का इंतजार था। उनका ये इंतज़ार खत्म हो गया है।

इसकी शूटिंग अजय देवगन ने शुरू कर दी है। इसके सेट से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो अपने गाने की शूटिंग करते दिख रहे हैं। इसे लोग तेजी से एक्स पर शेयर किए जा रहे हैं। यहां देखिए वीडियो:

सन ऑफ सरदार 2 स्टारकास्ट

बात करें फिल्म की तो अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 में मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। इसके अलावा संजय दत्त, चंकी पांडे, विंदू दारा सिंह, संजय मिश्रा, रवि किशन, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, कुब्रा सैत जैसे कलाकार भी फिल्म में दिखाई देंगे।

सन ऑफ सरदार 2 रिलीज डेट

फिल्म का डायरेक्शन विजय कुमार कर रहें हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म अगले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कुछ लोगों का कहना है कि इसमें सनी देओल भी नजर आएंगे। 

Updated on:
27 Nov 2024 12:43 pm
Published on:
27 Nov 2024 12:43 pm
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा