बॉलीवुड

इस एक्ट्रेस की हुई फोटो लीक तो भड़की सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- तुम क्रिमिनल से कम नहीं हो…

Sonakshi Sinha: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान कैटरीना कैफ की फोटो लीक पर बयान दिया है और अपना गुस्सा उतारा है।
2 min read
Oct 31, 2025
Sonakshi Sinha Angry On Pregnant Katrina Kaif Photo Leaked
सोनाक्षी सिन्हा का फूटा गुस्सा

Sonakshi Sinha React On Katrina Kaif Photo Leaked: बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के फैंस के बीच उस समय हलचल मच गई, जब हाल ही में एक मीडिया पोर्टल ने कैटरीना कैफ की एक बेहद निजी तस्वीर लीक कर दी। कैटरीना और विक्की ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद से ही कैटरीना सार्वजनिक जगहों से दूर, अपने मुंबई के घर पर समय बिता रही हैं। वही, से उनकी एक फोटो सामने आई है और उसी पर सोनाक्षी सिन्हा ने गुस्सा उतारा है।

कैटरीना कैफ की तस्वीर हुई लीक (Katrina Kaif Photo Leaked)

कैटरीना कैफ कि जो फोटो लीक हो रही है उसमें प्रेग्नेंट कटरीना अपने घर की बालकनी में बैठी हुई थीं। बिना उनकी सहमति के तस्वीर खींची गई और वायरल की गई। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर तुरंत बवाल मचा दिया। इसी पूरे मामले पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का गुस्सा खुलकर सामने आया है। सोनाक्षी ने लीक हुई तस्वीर वाले पोस्ट पर कमेंट करते हुए मीडिया पोर्टल को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, "आप लोगों को क्या समस्या है???? बिना कंसेंट लिए आपने एक महिला की तस्वीर क्लिक की जो अपने घर में बैठी है और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पब्लिश कर दिया। आप लोग किसी क्रिमनल से कम नहीं हैं। शर्मनाक।" सोनाक्षी के इस तीखे बयान ने मामले को और गरमा दिया है।

सोनाक्षी सिन्हा का फूटा गुस्सा (Sonakshi Sinha React On Katrina Kaif Photo Leaked)

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के फैंस मीडिया पोर्टल की इस हरकत पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे निजता का उल्लंघन बताया है। एक यूजर ने गुस्से में लिखा, "किसी की प्राइवेसी का कोई मतलब है कि नहीं?" वहीं, दूसरे यूजर ने इसे 'क्राइम' तक करार दिया और पुलिस से एक्शन लेने की मांग की। एक अन्य यूजर ने निराशा जताते हुए कहा कि अब लोग अपने घर में भी शांति से नहीं बैठ सकते।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 2021 में की थी शादी

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की तरफ से अभी तक इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें, कपल ने साल 2021 में शादी की थी और साल 2025 के सितंबर महीने में ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

Published on:
31 Oct 2025 03:54 pm