Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Marriage: सोनाक्षी सिन्हा ने जब मुस्लिम जहीर इकबाल से शादी का फैसला किया को खबरें आई थीं कि उनके दोनों भाई उसके खिलाफ हैं और वह इसी वजह से बहन की शादी में शामिल नहीं हुए। अब इसकी सच्चाई सामने आ गई है कि क्या सच में ये बात थी या नहीं...
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों का धर्म अलग था, इसके बावजूद सोनाक्षी ने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम परिवार में शादी की। एक्ट्रेस की शादी में पिता शत्रुघ्न सिन्हा, मां पूनम सिन्हा और भाभी ही शामिल हुई थीं, लेकिन उनके भाई लव और कुश कहीं नजर नहीं आए थे। कहा गया कि दोनों इस शादी के खिलाफ हैं, अब ऐसे में अनबन की खबरों पर परिवार के अहम सदस्य यानी सोनाक्षी सिन्हा की कजिन पूजा रूपारेल ने बड़ी सच्चाई बताई है।
पूजा रूपारेल कोई और नहीं बल्कि 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में जो काजोल की छोटी बहन चुटकी बनी थी, वहीं हैं। कम ही लोग जानते हैं कि वह सोनाक्षी सिन्हा की कजिन हैं। दरअसल, पूजा की मां और सोनाक्षी की मां दोनों बहने हैं। अब पूजा ने सिद्धार्थ कन्नन से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी और उनके दोनों भाई के बीच अनबन की सच्चाई बताई। उन्होंने कहा, "मैं यहां गॉसिप करने नहीं आई हूं।
मैं जहीर से मिली हूं। वह काफी फनी लोगों में से एक हैं, मैं उनसे प्यार करती हूं। मैं नहीं जानती कि लोग इतने जॉबलेस हैं कि ऐसी चीजों के बारे में बातें करते हैं। लव और सोनाक्षी ने साथ में एक पूरी फिल्म की है निकिता रॉय। अगर उनके रिश्ते खराब होते तो क्या वह ऐसा करते। दोनों भाई अपनी बहन से बेहद प्यार करते हैं और पूरी फैमिली द ग्रेट इंडियन कपिल शो में भी नजर आई थीं। लोगों को बस गॉसिप करना आता है।"
पूजा ने आगे कहा, "मैं उन लोगों को बता दूं जो नहीं जानते कि सोनाक्षी और जहीर की शादी जून 2024 में हुई थी, दोनों के बीच बहुत सारा प्यार और कंफर्ट है। वह बहुत खूबसूरती से एक-दूसरे को कॉम्पिलमेंट करते हैं और सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा बचपन से मुझे देख रही हैं और वो मुझे अपने बच्चे की तरह ट्रीट करती हैं। पूरी सिन्हा फैमिली क्लोज है। लोगों को अपनी स्टोरीज बनाने में मजा आता है। जबकि वह सब बकवास खबरें हैं। पूरा परिवार एक है और एक-दूसरे से काफी ज्यादा प्यार भी करता है।"
बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जब शादी हुई थी तो दोनों के प्यार को लव जिहाद का नाम दिया गया था, लेकिन लोगों की परवाह न करते हुए सोनाक्षी और जहीर ने शादी की और आज अपनी जिंदगी में खुश हैं। अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।