बॉलीवुड

सोनम ने बताया जैकलीन को कैसे लड़के हैं पसंद, दी यह सलाह

सोनम कपूर की आगामी फिल्म की बात करें तो वह फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग कर रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2018, 7:26 PM IST
Sonam Kapoor
Sonam Kapoor

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनके बीच काफी अच्छी दोस्ती है। इनमें सोनम कपूर और जैकलीन के नाम भी शामिल हैं। सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडीस बी—टाउन की बेस्ट फ्रेंड्स में से एक हैं। कई इवेंट्स में इनकी बॉन्डिंग देखने को मिली है। सोनम की शादी में शामिल होने वाले खास मेहमानों में भी जैकलीन का नाम शामिल था। हाल ही में ऐ चैट शो के दौरान भी इन दोनों की बॉन्डिंग देखने को मिली।

शो में खुलकर बातें शेयर कीं

शो के दौरान सोनम कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने अपने दोस्तों के बारे में भी बात की। इतना ही नहीं सोनम ने अपनी बेस्ट फ्रेंड जैकलीन के बारे में कई राज खोले।

सोनम ने दी जैकलीन को सलाह:

सोनम ने जैकलीन को एक डेटिंग एप इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही सोनम ने जैकलीन की पसंद भी बताई। उन्होंने कहा, जैकलीन उन लड़कों को पसंद करेंगी जो क्रिएटिव हों और नेचुरल फोटो पोस्ट करते हों। उन्हें ऐसे लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आएंगे जिन्होंने प्रोफाइल फोटो में जिम वर्कआउट के दौरान की फोटो लगाई हो। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जैकलीन से डेटिंग के मामले में गलती से भी टिप्स नहीं लेना चाहिए। हालांकि,उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि ऐसा क्यों कहा।

सोनम की आगामी फिल्म:

सोनम कपूर की आगामी फिल्म की बात करें तो वह फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार पिता अनिल कपूर भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। उनके अलावा फिल्म में जूही चावला और राजकुमार राव भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

Published on: