बॉलीवुड

‘रेड लाइट एरिया’ छुपकर जाती थी ये फेमस एक्ट्रेस, 20 की उम्र में हुई प्रेग्नेंट, जानें कौन है ये

Bollywood Actress: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जो रेड लाइट एरिया छुपकर जाती थीं। वहीं एक्ट्रेस आज अपना जन्मदिन मना रही हैं आइये जानते हैं कौन है ये और क्यों इन्होंने अपने करियर के पीक पॉइंट पर जिंदगी का बड़ा फैसला लिया और 20 साल की उम्र में ही मां बन गई थीं।
3 min read
• •
Updated: 2 Sep 2025, 12:19 PM IST
Sonam Khan Birthda
सोनम खान की एक्स से ली गई तस्वीर

Sonam Khan Birthday: फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली वो फेमस एक्ट्रेस जो रेड लाइट एरिया जाती थीं और उन्होंने इसकी भनक किसी को लगने नहीं दी थी। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने फैंस को दी थी। ये बॉलीवुड एक्ट्रेस की खूबसूरती के लोग दीवाने थे। फैंस इनकी एक्टिंग से लेकर उनकी सुंदरता की दिल भरकर तारीफ करते थे। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि 'त्रिदेव', 'विश्वात्मा', 'अजूबा', 'क्रोध', और 'इंसानियत' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस सोनम खान हैं।

सोनम खान आज मना रहीं अपना जन्मदिन (Sonam Khan Birthday)

सोनम खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था और उनका असली नाम बख्तावर खान हैं। सोनम का नाम 80 और 90 के दौर में बॉलीवुड में शुमार था। उन्होंने लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज किया। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू किया था और अपनी पहली फिल्म से ही वह रातोंरात स्टार बन गईं थीं। इसके बाद उन्होंने 19 साल की उम्र में खुद से 17 साल बड़े फिल्म डायरेक्टर राजीव राय से शादी कर ली और करियर के पिक पर ये बड़ा रिस्क लेकर 20 साल की उम्र में मां बन गईं।

सोनम खान बनी थीं 20 साल की उम्र में मां (Sonam Khan Marriage)

सोनम खान की फिल्म त्रिदेव उनके ससुर गुलशन राय ने बनाई थी, जिसमें खुद सोनम ने काम किया था, लेकिन शादी के बाद कपल के रिश्ते में दरार आ गई और साल 2016 में दोनों अलग हो गए। दोनों की शादी महज 6 साल ही चली थी। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में दूसरी शादी बॉयफ्रेंड मुरली से रचाई। दोनों की मुलाकात पुडुचेरी में हुई थी और शादी ऊटी में हुई। पहली शादी से सोनम को एक बेटा हुआ था। आज सोनम फिल्मों से दूर लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।

रेड लाइट एरिया जाती थी एक्ट्रेस सोनम खान (Sonam Khan Red Light Area)

वहीं, सोनम खान ने हाल ही में अपनी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था उन्होंने बताया था कि जब वह 15-16 साल की थी तब चोरी-छिपे रेड लाइट एरिया जाती थीं। ताकि उनको कोई पहचान ना सके। इसकी वजह थी कि वो अपनी ग्लैमरस वाली इमेज से छुटकारा पाना चाहती थीं।

सोनम खान ने बताई रेड लाइट एरिया जाने की वजह

सोनम ने बताया था कि फिल्म मिट्टी और सोना उनके दिल के सबसे करीब रही है। इसमें उन्होंने एक कॉलेज की लड़की और एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था और ये रोल उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। क्योंकि उन्हें एक कॉलेज की छात्रा और एक लड़की के तौर-तरीके अपनाने थे, जो सेक्स वर्कर का काम भी करती है। इस फिल्म के जरिए उन्हें खुद को साबित करना था और वह रेड लाइट एरिया की लड़की का रोल एक दम रियल निभाना चाहती थीं, तो वह रेड लाइट एरिया जाती थी और वहां छुपकर लड़कियों को देखती थीं।

Updated on:
2 Sep 2025, 12:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी