बॉलीवुड

‘धुरंधर 2’ पर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या का बेबाक बयान, शोले से तुलना पर तोड़ी चुप्पी

Sooraj Barjatya On Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ऐसे में इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की तुलना रमेश सिप्पी की कल्ट क्लासिक फिल्म शोल से हो रही है। ऐसे में मशहूर फिल्ममेकर सूरत बड़जात्या ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जो कहा उसे सुनकर उमके फैंस भी हैरान हो सकते हैं।

3 min read
Apr 15, 2026
Sooraj Barjatya big reaction on Dhurandhar 2 and sholay comparison said aditya dhar is good work
सूरज बड़जात्या ने धुरंधर पर की बात

Sooraj Barjatya On Dhurandhar 2: अपनी फिल्मों के जरिए पारिवारिक रिश्तों और संस्कारों की खुशबू बिखेरने वाले मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘यह प्रेम मोल लिया’ को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इस बीच, उन्होंने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा है जिसने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। हमेशा शांत और शालीन फिल्मों के हिमायती रहे बड़जात्या ने हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' की तुलना शोले फिल्म से जो हो रही है उस पर रिएक्शन दिया है।

सूरज बड़जात्या ने धुरंधर और शोल पर की बात (Sooraj Barjatya On Dhurandhar 2 Compare Sholay)

आज के दौर में जहां सिनेमा के पर्दे पर हिंसा और डार्क कंटेंट का बोलबाला है, सूरज बड़जात्या अब भी अपनी उसी पुरानी सादगी और पारिवारिक कहानियों पर टिके हुए हैं। उनका मानना है कि सभी विषयों पर फिल्में बननी चाहिए, लेकिन ऐसी फिल्में बहुत जरूरी हैं जो नई पीढ़ी को एक-दूसरे पर भरोसा करना और साथ देना सिखाएं। उन्होंने कहा, "जब भी कोई मेकर पारिवारिक विषय पर फिल्म बनाता है, तो मैं खुद फोन करके उसकी हिम्मत बढ़ाता हूं।"

'धुरंधर' के फैन हुए बड़जात्या (Sooraj Barjatya Praised Aditya Dhar)

हैरानी की बात यह रही कि 'हम साथ साथ हैं' और 'विवाह' जैसी फिल्में बनाने वाले सूरज बड़जात्या को आदित्य धर की एक्शन से भरपूर जासूसी थ्रिलर 'धुरंधर' बेहद पसंद आई है। उन्होंने खुलकर इसकी तारीफ करते हुए कहा, "एक फिल्ममेकर के तौर पर जो चीज अच्छी है, वह अच्छी ही है। मुझे लगता है कि 'शोले' के बाद 'धुरंधर' ही एक ऐसी फिल्म है जो हर मायने में बेहतरीन है। फिल्म का हर एक किरदार बहुत ही खूबसूरती से गढ़ा गया है। इसके लिए मैं आदित्य धर को सलाम करता हूं।"

गौरतलब है कि इससे पहले वरिष्ठ अभिनेता राकेश बेदी ने भी इस फिल्म की तुलना 'शोले' से की थी, और अब सूरज बड़जात्या की मुहर लगने के बाद इस फिल्म का कद और बढ़ गया है।

'सैयारा' की सफलता पर भी जताई खुशी (Sooraj Barjatya On Mohit Suri)

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने पिछले साल रिलीज हुई मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 'सैयारा' की सफलता से उन्हें निजी तौर पर बहुत खुशी हुई। बड़जात्या ने कहा, "जब यह फिल्म रिलीज हुई, तो मैं आदित्य चोपड़ा और मोहित सूरी के लिए बहुत खुश था। अच्छी कहानियों का चलना इंडस्ट्री के लिए शुभ संकेत है।"

आयुष्मान-शरवरी के साथ नई पारी

काम की बात करें तो सूरज बड़जात्या अब आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ के साथ अपनी अगली फिल्म ‘यह प्रेम मोल लिया’ की तैयारी में जुटे हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि इस फिल्म में भी उन्हें बड़जात्या स्टाइल का वही पुराना अपनापन और पारिवारिक ड्रामा देखने को मिलेगा। फिलहाल, उनका 'धुरंधर' को लेकर दिया गया यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इसे फिल्म की पूरी टीम के लिए एक बहुत बड़ा सम्मान मान रहे हैं।

Published on:
15 Apr 2026 02:02 pm