बॉलीवुड

‘श्रीदेवी के साथ शादी से टूट गया था परिवार?’, जब बोनी कपूर का छलका था दर्द, बोले- ‘मैं दो हिस्सों में बंट गया था’

Sridevi-Boney Kapoor Marriage: 1996 में बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी ने परिवार में उथल-पुथल मचा दी, क्योंकि वो पहले से ही मोना कपूर के साथ शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे अर्जुन और अंशुला थे। एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया कि उनके लिए ये एक मुश्किल निर्णय था, जिसने उनके बच्चों पर बुरा प्रभाव डाला। उन्होंने बताया कि मोना को इसकी जानकारी थी और उन्होंने उनके और श्रीदेवी के लिए अंगूठियां भी खरीदी थीं।

3 min read
May 08, 2026
श्रीदेवी के साथ शादी से टूट गया था परिवार। (फोटो सोर्स: @bollywood_life)

Sridevi-Boney Kapoor Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर ने 1996 में शादी की और इसने काफी हलचल मचाई क्योंकि उस समय बोनी पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी पत्नी मोना कपूर थीं और उनके दो बच्चे थे, अर्जुन और अंशुला कपूर। जब उन्होंने अपनी पत्नी मोना और बच्चों को छोड़कर श्रीदेवी के साथ रहना शुरू कर दिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया कि उनके लिए बीवी बच्चों को छोड़कर अलग रहने का फैसला करना बहुत मुश्किल था। लेकिन उनको ये करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते का सच जान सीढ़ियों पर ही बैठकर रोने लगी थीं पत्नी मोना कपूर, जसपिंदर नरूला ने सुनाया किस्सा

श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी (Sridevi-Boney Kapoor Marriage)

1996 में बोनी कपूर और श्रीदेवी ने की थी शादी। (फोटो सोर्स: @bollywood_life)

चंदा कोचर से बातचीत के दौरान बोनी कपूर ने कहा, "मैंने अपनी पहली पत्नी को सब कुछ बता दिया था, मैंने उनसे अपने दिल की बात कह दी थी।" उन्होंने आगे बताया कि मोना ने उनके और श्रीदेवी के लिए अंगूठियां खरीदी थीं। उन्होंने अपनी अंगूठी दिखाते हुए कहा, "देखिए यह अंगूठी जो मैंने पहनी है, और वह अंगूठी जो श्रीदेवी ने पहनी थी। दोनों मोना ने खरीदी थीं। मैंने उन्हें खुलकर बताया था और इसी तरह उन्होंने बच्चों की परवरिश की, बिना मेरे या दूसरे बच्चों के प्रति किसी तरह की नफरत पैदा किए।"

अर्जुन कपूर ने लिखा था इमोशनल लेटर

अर्जुन कपूर के लेटर के बारे में बात करते हुए बोनी कपूर ने बताया था, "मेरे पास अर्जुन का एक लेटर है जिसमें उसने मुझसे पूछा था, 'तुम घर क्यों नहीं आते?' इसके बारे में आगे उन्होंने कहा, "मुझे बुरा लगता था। मैं क्या कर सकता था? मैं दुविधा में था। एक तरफ मेरी पत्नी (श्रीदेवी) थीं, और दूसरी तरफ मेरे बच्चे। मैं श्रीदेवी को अकेला नहीं छोड़ सकता था, उनके माता-पिता गुजर चुके थे, वह अकेली थीं। लेकिन यहां, कम से कम मेरे बच्चे अपनी मां के साथ थे और वो अपने दादा-दादी के साथ रह रहे थे।

बच्चों और श्रीदेवी के बीच चुनाव करना कठिन था

बोनी कपूर ने आगे बताया कि वो दुविधा में थे और उनके लिए यह आसान नहीं था। उन्हें अपने बच्चों और श्रीदेवी के बीच चुनाव करना था। "मैं अपने बच्चों से बहुत प्यार करता हूं। उस समय तो मैं उनसे और भी ज़्यादा प्यार करता था। और मुझे कई मुश्किलों से गुज़रना पड़ा… कुछ परिस्थितियों को संभालने के लिए मुझे बहुत मज़बूत बनना पड़ा। क्योंकि मैं अपने सभी बच्चों से प्यार करता हूं। और मैं अपनी पहली पत्नी का सम्मान करता हूं क्योंकि उन्होंने कभी भी किसी को दूसरे के खिलाफ खड़ा करने का खेल नहीं खेला। बच्चों को बुरा लगा क्योंकि वो अपनी मां को दुख में नहीं दे ख सकते थे, जिसे मैं समझता हूं। और अब मैं खुद को भाग्यशाली महसूस करता हूं, वो चारों एक साथ हैं।"

श्रीदेवी के पसंदीदा थे अर्जुन कपूर

इसी इंटरव्यू में बोनी कपूर ने कहा, "जब श्रीदेवी मेरे घर आई थीं, तब उनकी अर्जुन के साथ बहुत अच्छी बनती थी। जब वह मेहमान बनकर रुकती थीं, तब अर्जुन उनके पसंदीदा थे। उन्हें पता नहीं था कि क्या हो रहा है। मुझे वो दिन अच्छी तरह याद हैं, लेकिन कभी-कभी चीजें आपके अनुसार नहीं होतीं।" श्रीदेवी के निधन के बाद, अर्जुन और अंशुला ने श्रीदेवी और बोनी की बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर से कांटेक्ट किया। उन्होंने दोनों को बहुत सहारा दिया और अब चारों भाई-बहनों के बीच एक मजबूत रिश्ता है, जिसे वे सभी संभाल कर रख रहे हैं।

ये भी पढ़ें

सालों की डेटिंग के बाद शादी करने वाले हैं जाह्नवी कपूर-शिखर पहाड़िया? बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
Also Read
View All