बॉलीवुड

बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट को देखने के लिए बेकाबू भीड़ ने की पत्थरबाजी

पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की काफी कोशिश की लेकिन जब भीड़ नियंत्रित नहीं हुई तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

2 min read
Jan 18, 2018
Sapna choudhary

बिग बॉस का सीजन 11 इस बार कई वजह को लेकर सुर्खियों में रहा। इस बार का सीजन अन्य सीजन से अलग और शानदार रहा। साथ ही इस बार बिग बॉस के कई प्रतियोगी भी चर्चा में रहे। शो के दौरान कई कंटेस्टेंट लोकप्रिय भी हो गए। इनमें कॉमनर भी शामिल हैं। इस बार बिग बॉस का ताज टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे के सिर सजा। लेकिन हिना खान और सपना चौधरी को भी विनर बनने की सबसे मजबूत दावेदार कंटेस्टेंट माना जा रहा था। सपना चौधरी एक डांसर और सिंगर के तौर पर मशहूर है। उनके शो लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। उनके शो देखने के लिए भीड उमड़ पड़ती है। बिग बॉस से निकलने के बाद तो सपना की लोकप्रियता और बढ़ गई है।

हाल ही में सपना चौधरी का मुरैना में एक डांस प्रोग्राम था। सपना चौधरी के डांस प्रोग्राम को देखने के लिए लोग हजार रुपए का टिकट खरीदकर कार्यक्रम देखने गए। भीड़ बहुत ज्यादा हो गई। ऐसे में कुछ लोगों को टिकट नहीं मिल पाया। ऐसे में उन लोगों ने सपना का डांस देखने के लिए हुड़दंग मचा दिया। लोगों ने पथराव भी शुरू कर दिया। ऐसे में सपना को वहां केवल आधे घंटे का शो करके निकनलना पड़ा। वहीं पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की काफी कोशिश की लेकिन जब भीड़ नियंत्रित नहीं हुई तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

पोर्न स्टार के साथ रामगोपाल वर्मा की फिल्म, बोल्ड दृश्यों से भरा ट्रेलर जारी

क्या है मामला:
दरअसल मुरैना के एमएस रोड स्थित दुबे मैरिज गार्डन में सपना चौधरी को देखने के लिए हजारों लोगों का हुजूम उमड़ा था। यहां दोपहर 2 से 4 बजे के बीच सपना का डांस प्रोग्राम होना था। सपना की लोकप्रियता को देखते हुए पहले ही गार्डन पर खासी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ज्यादा होने से अव्यवस्था होने लगी। तीन बजे के करीब जैसे ही सपना स्टेज पर आईं तो भीड़ अनियंत्रित हो गई और गार्डन में जाने का प्रयास करने लगी। जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया।

ये भी पढ़ें

बिग बॉस कंटेस्टेंट का यह हॉट वीडियो हो रहा वायरल
Updated on:
18 Jan 2018 07:42 pm
Published on:
18 Jan 2018 02:29 pm
Also Read
View All