14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग बॉस कंटेस्टेंट का यह हॉट वीडियो हो रहा वायरल

पुनीश और बंदगी की करीबी के चर्चे न सिर्फ घर के अंदर बल्कि देशभर में हुए।
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Jan 16, 2018

Puneesh and Bandagi

Puneesh and Bandagi

रविवार की रात बिग बॉस सीजन 11 का फिनाले हुआ। शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 की विनर बनी। बिग बॉस का फिनाले वाकई शानदार रहा। फिनाले का एक हॉट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि इस बार फिनाले में शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, हिना खान और पुनीश शर्मा में मुकाबला था। वहीं इनमें से सिर्फ पुनीश ही कॉमनर थे बाकी तीनों लोग सेलेब्रिटी थे। इस बार पुनीश बिग बॉस में सिर्फ बंदगी कालरा से नजदीकियों केे चलते सुर्खियों में रहे। बिग बॉस सीजन 11 में पुनीश और बंदगी कपल के तौर पर उभरे। दोनों की करीबी के चर्चे न सिर्फ घर के अंदर बल्कि देशभर में हुए।

वहीं फिनाले में भी दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री का नजारा देखने को मिला। दरअसल पुनीश और बंदगी ने फिनाले में एक रोमांटिक परफॉर्मेंस दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पानी में आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल इन दोनों ने 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर स्विमिंग पूल के अंदर रोमांटिक परफॉर्मेंस दी। इसके साथ ही अर्शी खान और हितेन तेजवानी ने भी एंटरटेनिंग परफॉर्मेंस दी। फिनाले में सलमान ने विनर के नाम का एलान किया और शिल्पा शिंदे इस सीजन की विनर बन गईं।

बता दें कि इससे पहले भी पुनीश और बंदगी का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। यह वीडियो बिग बॉस के घर के अंदर का था। पुनीश देर रात घर की बत्तियां बुझते ही बंदगी की बेड पर आ गए थे। दोनों ने थोड़ी देर रोमांटिक बातें कीं। इसके बाद पुनीश ने बंदगी से कहा था कि वह उनके प्यार में फंस गए। इतना ही नहीं उन्होंने बंदगी से किस करने की रिक्वेस्ट भी कर डाली थी, जिसके लिए बंदगी राज़ी भी हो गईं और दोनों के बीच फिर किस हुआ। यह पहला मौका नहीं था इससें पहले भी इन दोनों के बीच का लव कैमरे में कैद हो चुका था।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग