बॉलीवुड

जब राज कपूर ने करीना को किया प्यार और रणबीर की लगाई फटकार कहा- ‘अच्छे कपड़े पहनकर आओ’

हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर बिटिया ने जन्म लिया है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस खुशी के मौके बीच नए-नए पेरेन्ट्स बने कपल की सोशल मीडिया पर बचपन की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर दादा राज कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ करीना भी दिखाई दे रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2022, 3:43 PM IST
story throwback video
story throwback video

मां बनने के बाद आलिया और रणबीर के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं, लेकिन इनमें से क वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस वीडियो में करीना और रणबीर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों दादा राज कपूर पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में रणबीर कपूर, रिद्धिमा और करीना कपूर दिख रहे हैं। करीना राज कपूर को किस करती हैं। इसके बाद राज कपूर उन्हें किस करते हैं और बोलते हैं कि हाथ जोड़कर सबसे नमस्ते करो।

करीना फिर उन्हें किस करती रहती हैं। फिर राज कपूर को रिद्धिमा और रणबीर भी किस करते हैं। सारे बच्चे राज कपूर के साथ बैठकर झूला झूलते हैं। हालांकि इस वीडियो में रणबीर को डांट भी पड़ती हैं। दादा उनसे बोलते हैं कि कपड़ा दूसरा वाला पहनकर आओ, अच्छा पहनकर आओ।

भी पढ़ें- फिल्म 'दृश्यम' में CID का तड़का

ये शो के दौरान इस वीडियो को देख करीना कपूर की आंखें भर आई थीं। उन्होंने पुराने दिनों को भी याद किया था उन्होंने बताया था कि राज कपूर सबसे ज्यादा प्यार करिश्मा कपूर से करते थे।

करीना को लगता था कि इसकी वजह करिश्मा की आंखों का रंग है। उनकी आंखें दादा राज कपूर की तरह नीली हैं। करीना ने बताया था कि करिश्मा को सारे तोहफे और चॉकलेट मिलते थे।

इन दिनों आलिया के बचपन के भी खूब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो ने सबका ध्यान खींचा इस वीडियो में आलिया पापा महेश के पेट पर चढ़ी नजर आ रही हैं।

वीडियो में महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) बिस्तर पर लेटे हुए फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं। आलिया (Alia Bhatt) उनके पेट पर बैठी नजर आ रही हैं। फोन पर बात करते हुए वह प्यारी आलिया के लिए हैप्पी बर्थडे भी गा रहे हैं। वीडियो में सोनी राजदान की आवाज भी आ रही है।

मजे की बात ये है कि इस दौरान आलिया उन्हें मामा कहकर बुला रही हैं। आलिया की बात करें तो वीडियो में पिंक फ्रॉक में वो काफी क्यूट लग रही हैं। वीडियो के वायरल होते ही इसपर कमेंटों की बौछार हो रही है।

आलिया भट्ट ने मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में अपनी बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद कपूर परिवार में जश्न का माहौल है।

यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट के बाद देबीना बनर्जी के घर आई नन्ही परी

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन