बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दृश्यम' (Drishyam) साल 2015 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्ट साबित हुई थी। इस फिल्म में अजय के अलावा एक्ट्रेस तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर और ऋषभ चड्ढा जैसे कलाकार नजर आए थे। ये फिल्म मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म 'दृश्यम' (Drishyam) का हिंदी रीमके थी। वहीं अब इस फिल्म का दूसरा भाग यानी फिल्म की सीक्वल रिलीज होने के लिए तैयार है।