बॉलीवुड

‘स्त्री 2’  ने सिनेमाघरों से सभी फिल्मों की कर दी विदाई, 500 करोड़ पार कर बॉक्स ऑफिस पर मचाया आतंक

Stree 2 Box Office Collection Day 19: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।

2 min read
Sep 02, 2024
Stree 2 Box Office Collection

Stree 2 Box Office Collection Day 19: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' सिनेमाघरों में छाई पड़ी है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार की जोड़ी को फिल्म 'स्त्री 2' में फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। दोनों की फिल्म 'स्त्री 2' लोगों की फेवरेट बनी हुई है। 'स्त्री 2' में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना की कॉमेडी से लोगों का हंस-हंस कर पेट फूल गया है। फिल्म स्त्री 2 के कमाई की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर आतंक मचा कर रख दिया है। फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म स्त्री 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए कुल 19 दिन हो गए हैं अभी भी इसका क्रेज रुकने की नाम नहीं ले रहा है। फिल्म स्त्री 2 के बीते संडे के आंकड़े रिलीज कर दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि 'स्त्री 2' ने रिलीज के 19वें दिन यानी मंडे को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया आतंक

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह में कुल 291.65 करोड़ की कमाई की थी। एक हफ्ते में फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर नया रिकॉर्ड सेट कर लिया था। फिल्म स्त्री 2 ने रिलीज के दूसरे हफ्ते 141.4 करोड़ की कमाई की जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म स्त्री 2 ने रिलीज के तीसरे हफ्ते भी अपनी कमाई की रफ्तार जारी रखी और स्फीड से आगे बढ़ रही है। फिल्म स्त्री 2 ने रिलीज के 18वें दिन यानी संडे को 22 करोड़ की कमाई की है। फिल्म रिलीज की तीसरे हफ्ते में भी कमाई की रफ्तार कम होने की नाम नहीं ले रही है।

'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19 (Stree 2 Box Office Collection Day 19)

फिल्म स्त्री 2 की 19 वें दिन के कमाई के आंकड़े भी जारी कर दिए गए हैं। मंडें को यानी फिल्म स्त्री 2 रिलीज के 19वें दिन अब तक 0.18 करोड़ की कमाई कर ली गई है दिन खत्म होते होते ये आंकड़े बढ़ जाएगें। फिल्म स्त्री 2 के अब तक की टोटल कमाई की बात करें तो 480.23 करोड़ की कमाई हो गई है। फिल्म स्त्री 2 500 करोड़ के आंकड़े को छूने में बस एक कदम पीछे है।

'स्त्री 2' ने 'वेदा' और 'खेल खेल में' की कर दी विदाई

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म स्त्री 2 के साथ ही 15 अगस्त को जॉन अब्राहम की 'वेदा' और अक्षय कुमार की 'खेल खेल में'  रिलीज हुई थी। 15 अगस्त को एक साथ तीन फिल्मों की आपस में जोरदार टक्कर थी लेकिन 'स्त्री 2' ने किसी को भी अपने से आगे बढ़ने नहीं दिया। फिल्म स्त्री 2 ने रिलीज से अब तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाकर रखी है।  

Published on:
02 Sept 2024 11:27 am
Also Read
View All

अगली खबर