बॉलीवुड

Aitraaz 2: अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की ‘ऐतराज’ का सीक्वल हुआ कंफर्म, सुभाष घई ने दी लेटेस्ट अपडेट

Aitraaz 2: अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की रोमांटिक थ्रिलर मूवी 'ऐतराज' का सीक्वल कंफर्म हो गया है। इसकी लेटेस्ट अपडेट सुभाष घई ने शेयर की है।
2 min read
Nov 13, 2024
Subhash Ghai confirms Aitraaz 2 with director Amit Rai Akshay Kumar Priyanka Chopra romantic thriller

Aitraaz 2: सुभाष घई 80 और 90 के दशक में हिंदी सिनेमा के सबसे प्रमुख और सफल फिल्म निर्माता निर्देशक में से एक रहे हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर सफल फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में ‘विश्वनाथ’, ‘कर्ज’, ‘हीरो’, ‘विधाता’, ‘मेरी जंग’, ‘कर्मा’, ‘राम लखन’, 'खलनायक', 'सौदागर' शामिल है।

ऐतराज मूवी 

साल 2004 में रिलीज हुई थी उनके द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ऐतराज। इस रोमांटिक-थ्रिलर का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था और निर्माण सुभाष घई ने किया था। ये एक ऐसे व्यक्ति (अक्षय कुमार) की कहानी थी जिस पर उसकी बॉस (प्रियंका चोपड़ा) के यौन उत्पीड़न का आरोप था। व्यक्ति का केस उसकी वकील पत्नी (करीना कपूर) लड़ती है और फैसला उसके (अक्षय कुमार के किरदार) पक्ष में आता है।

आ रहा है ऐतराज का सीक्वल

अब इसका सीक्वल आ रहा है। सोशल मीडिया पर खुद सुभाष घई ने ये खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए 2004 की सुपरहिट फिल्म ऐतराज की झलक दिखाई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास की ये फोटो है। जिसमें वो सफेद रंग की आउटफिट में नजर आ रही हैं।

पोस्ट में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की और लिखा- “बोल्ड और खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा ने हिम्मत दिखाई और कर दिखाया। यही वजह है कि सिने प्रेमी आज 20 साल बाद भी ‘ऐतराज’ में निभाए उनके किरदार को नहीं भूल पाए हैं। मेरे मुक्ता आर्ट्स ने ‘ऐतराज’ का निर्माण किया था। पहले प्रियंका इस भूमिका को निभाने में हिचकिचाई थीं, लेकिन फिर अति महत्वाकांक्षी महिला के किरदार को पूरे आत्मविश्वास के साथ बखूबी निभाया।“

पुरानी ऐतराज के पलों को याद करने के बाद फिल्म निर्माता ने ‘ऐतराज’ के दूसरी किस्त की घोषणा की। लिखा "अब मुक्ता आर्ट्स 3 साल की कड़ी मेहनत और बेहतरीन स्क्रिप्ट के साथ 'ऐतराज 2' के लिए तैयार है। बस इंतजार कीजिए।"

ऐतराज-2 की स्क्रिप्ट

बताया जा रहा है कि सुभाष घई की इस मूवी को ओएमजी 2 के निर्देशक अमित राय ने लिखा है। वो अक्षय कुमार के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। रिपोर्ट्स ये भी हैं कि अमित ही इसे डायरेक्ट कर सकते हैं। मगर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Published on:
13 Nov 2024 12:26 pm
Also Read
View All