‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के नए पेंडोरा की तस्वीरें रोटेन टोमैटो पर शेयर की गई हैं। इसमें दो नावी देखने को मिल रहे हैं। उनके अलावा समुद्र की एक झलक, नावी की दुनिया और एक गुब्बारे को दिखाया गया है। जेम्स कैमरून ने बताया कि ‘अवतार 3’ में पैंडोरा की नई दुनिया को दिखाया जाएगा। यह फिल्म सिर्फ विजुअल स्पेक्टेकल ही नहीं, बल्कि इमोशनल गहराई भी पेश करेगी। फिल्म के नाम ‘फायर एंड ऐश’ के बारे में भी कैमरून ने बताया कि इसमें ‘फायर’ स्ट्रगल और डिस्ट्रकशन का प्रतीक है, जबकि ‘ऐश’ उन कामों को करने के रिजल्ट्स का प्रतीक है।