बॉलीवुड

‘बिना अश्लीलता बिना हिंसा’ के हिट हुई थी ताल, अब ‘Taal 2’ को लेकर सुभाष घई को सताया ये डर

Subhash Ghai on Taal 2: फिल्म ताल के गाने और स्टोरी आज भी दर्शकों के दिलों में ताजा है। सुभाष घई की इस फिल्म को लेकर लगाता था कि इसका दूसरा पार्ट आएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब खुद डायरेक्टर ने इसके पीछे का कारण बताया है और लोगों से भी सवाल किए हैं।

3 min read
Apr 23, 2026
Subhash Ghai said Taal superhit Without obscene scenes and Violence but he fear Taal 2 this reason
सुभाष घई ने ताल 2 पर की बात

Subhash Ghai On Taal 2: हिंदी सिनेमा के 'शोमैन' कहे जाने वाले दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई इन दिनों अपनी क्लासिक फिल्म 'ताल' को लेकर चर्चा में हैं। 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे, बल्कि संगीत और कहानी के मामले में एक नई मिसाल पेश की थी। 27 साल पहले आई इस फिल्म को देख लोगों को लगा था कि सुभाष घई इसका दूसरा पार्ट लेकर आएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ऐसे में अब सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर फिल्म की यादें ताजा करते हुए कई राज खोले। साथ ही उन्होंने ताल 2 को लेकर अपने डर को भी उजागर किया।

सुभाष घई को ताल 2 को लेकर लगता है डर (Subhash Ghai On Taal 2)

सुभाष घई ने बताया कि 'ताल' को बनाना उस दौर में एक बहुत बड़ी हिम्मत का काम था। फिल्म का एक यादगार सीन शेयर करते हुए, जिसमें अक्षय खन्ना और अनिल कपूर नजर आ रहे हैं उन्होंने लिखा, "शांति या जुनून? आध्यात्मिक या दिखावटी? यही 'ताल' की कहानी है- एक ऐसी फिल्म जिसे बनाने का जोखिम मैंने उठाया। इसमें न कोई विलेन था, न से*स और न ही हिंसा।"

सुभाई घई का इशारा उन बॉलीवुड फिल्मों की तरफ था जो अक्सर मारपीट या खूंखार विलेन के दम पर चलती थीं। उन्होंने साबित किया कि अगर भावनाएं और संगीत मजबूत हो, तो बिना किसी नेगेटिव किरदार के भी एक यादगार फिल्म बनाई जा सकती है।

Gen Z और 'ताल 2' पर दागा सवाल (Subhash Ghai said Taal superhit Without obscene scenes and Violence)

सुभाष घई ने आज की युवा पीढ़ी यानी 'जेन-जी' और 'अल्फा' जनरेशन से एक दिलचस्प सवाल पूछा है। उन्होंने जानना चाहा कि क्या आज के दौर के युवाओं को भी यह कहानी उतनी ही पसंद आती है? साथ ही, उन्होंने एक बड़ा संकेत देते हुए पूछा, "क्या आज हम 'ताल 2' बना सकते हैं? यह सवाल मेरे मन में लगातार घूम रहा है।' उनके इस सवाल ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है और फैंस 'ताल 2' की मांग करने लगे हैं।

संगीत और शाहिद कपूर का वो अनसुना कनेक्शन

फिल्म 'ताल' की बात हो और ए.आर. रहमान के संगीत का जिक्र न हो, यह मुमकिन नहीं। "ताल से ताल मिला" और "रमता जोगी" जैसे गाने आज भी शादियों और पार्टियों की जान हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म से बॉलीवुड के एक और सुपरस्टार का गहरा नाता है।

एक्टर शाहिद कपूर, एक्टिंग में आने से पहले इस फिल्म के गाने "कहीं आग लगे लग जाए" में एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आए थे। फिल्म में उन्हें ऐश्वर्या राय के पीछे डांस करते हुए देखा जा सकता है। ऐश्वर्या, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर की तिकड़ी ने इस फिल्म को एक कल्ट क्लासिक बना दिया था। 'कर्ज', 'राम लखन' और 'परदेस' जैसी हिट फिल्में देने वाले सुभाष घई की यह फिल्म आज भी भारतीय सिनेमा के सुनहरे पन्नों में दर्ज है। अब देखना यह है कि क्या वह वाकई इसके सीक्वल पर काम शुरू करते हैं।

Published on:
23 Apr 2026 12:14 pm
Also Read
View All
इधर कंगना रनौत ने नर्सों की यूनिफॉर्म पर उठाया सवाल, उधर यूजर्स बोले- ‘नर्सों की ड्रेस नहीं, सैलरी पर बात करो’

‘काला हिरण’ के प्रोड्यूसर से गुप-चुप मिले सलमान खान के करीबी महेश मांजरेकर, भाईजान के भड़के फैंस, बोले- आस्तीन का सांप

‘धुरंधर की 1% कमाई के लिए इतनी मेहनत?’ वरुण धवन पर तनमय भट्ट का तंज, एक्टर के जवाब ने जीता दिल

Shilpa Shetty: अश्विनी से शिल्पा बनने तक का सफर, अक्षय कुमार संग अफेयर से लेकर राज कुंद्रा विवाद तक, बिना फिल्मों के भी करोड़ों की कमाई

एक विवादित सीन के बावजूद सुपरहिट हुई डिंपल कपाड़िया की ‘सागर’, शादी के 12 साल बाद किया था कमबैक