बॉलीवुड

Sudhir Pandey: ‘मुझे इग्नोर नहीं किया गया’, ‘Ginny Weds Sunny 2’ के वायरल वीडियो पर सुधीर पांडे ने तोड़ी चुप्पी

Sudhir Pandey: वेटरन एक्टर सुधीर पांडे ने मुंबई में 'गिन्नी वेड्स सनी 2' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान मंच से नीचे उतरने वाले अपने वायरल वीडियो पर आखिरकार अब रिएक्शन दिया है। क्योंकि नेटिजंस ने इवेंट के वायरल वीडियो को देखने के बाद कयास लगाना शुरू कर दिया था कि उन्होंने लॉन्च इवेंट इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि उन्हें वहां अपना अपमान महसूस हुआ था।

2 min read
Apr 20, 2026
एक्टर सुधीर पांडे ने तोड़ी चुप्पी। (फोटो सोर्स: @natashaxtwts)

Sudhir Pandey: कई फेमस फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता सुधीर पांडे जल्दी ही 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में नजर आने वाले हैं। कुछ दिन पहले मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे सुधीर पांडे। हाल ही में ट्रेलर लॉन्च इवेंट से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिना किसी से मिले चुपचाप स्टेज से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद नेटिजन्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि फिल्म निर्माताओं और को-स्टार्स ने इवेंट में उनका अपमान किया होगा।

ये भी पढ़ें

‘डिजाइनर्स ने मुझे कपड़े देने से किया मना’, मेधा शंकर ने आपबीती सुनाते हुए खोली बॉलीवुड की पोल

सुधीर पांडे ने वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी (Sudhir Pandey Reacts Trailer Launch Viral Video)

मगर अब सुधीर पांडे ने वायरल वीडियो पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उन्होंने इवेंट क्यों छोड़ा। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक्टर ने कहा, “अपमान जैसी कोई बात नहीं थी। मैं टीम के साथ ट्रेलर लॉन्च कर रहा था, मैं वहां रहना चाहता था। मैं सबके साथ स्टेज पर गया और उससे पहले पहली पंक्ति में बैठा था। जिसने भी यह वीडियो शूट किया है, उसने शायद इस बात पर ध्यान नहीं दिया होगा। जब घोषणा हुई, तो मैं सबके साथ ऊपर गया।”

उन्होंने आगे बताया, “समस्या यह थी कि मुझे बहुत जल्दी थी, क्योंकि मेरे दूसरे प्रोजेक्ट की शूटिंग चल रही थी और मैं शूटिंग के बीच में ही इवेंट में शामिल हुआ था।

इसके आगे उन्होंने बताया कि उन्होंने 'गिन्नी वेड्स सनी 2' की टीम को भी बताया था कि उन्हें कार्यक्रम में आने में थोड़ी जल्दी है। “आप मुझे वहां से जाते हुए इसलिए देख रहे हैं क्योंकि मुझे दूसरी शूटिंग पर जाना है।"

फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में अपने किरदार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म में उनका रोल बहुत ही शानदार है और ये एक अच्छी फिल्म है। उन्होंने कहा, "इसीलिए मैंने दूसरी फिल्म की टीम से अनुमति ली। मैं उन्हें इसके लिए धन्यवाद देता हूं।"

लोगों ने मेरे काम को पहचाना है

वायरल वीडियो के बारे में बात करते हुए पांडे ने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि क्या हुआ था और बाद में उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर देखा। सुधीर पांडे ने कहा, "मुझे लोगों से जिस तरह के रिएक्शन मिले हैं… उनसे मुझे एहसास हुआ कि हां, लोगों ने मेरे काम को पहचाना है और मेरा काम उनकी यादों में है।"

कब रिलीज होगी 'गिन्नी वेड्स सनी 2' (Ginny Weds Sunny 2 Release Date)

'गिन्नी वेड्स सनी 2' के मुख्य कलाकारों में '12th फेल फेम' एक्ट्रेस मेधा शंकर, अविनाश तिवारी के साथ लिलिट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, नयनी दीक्षित, विश्वनाथ चटर्जी और रोहित चौधरी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। ये फिल्म आने वाली 24 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। जी स्टूडियोज़ और सौंदर्या प्रोडक्शन के सहयोग से बनी इस फिल्म को विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल ने प्रोड्यूस किया है।

ये भी पढ़ें

‘घर में पसरा था सन्नाटा’, आशा भोसले के निधन के बाद कैसा है घर का माहौल, अनुपम खेर ने बयां किया आंखों देखा हाल
Also Read
View All