बॉलीवुड

‘अगली छुट्टियां कश्मीर में होंगी…’ हमले के बाद सुनील शेट्टी ने भारतीयों से क्यों कहा ऐसा

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लगभग 5 दिन बाद सुनील शेट्टी ने ऐलान और अपील दोनों की है। उन्होंने क्या कहा है आइये जानते हैं…
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2025, 11:57 AM IST
Suniel Shetty big statement

Suniel Shetty React Kashmir Holiday: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले सुनील शेट्टी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद रिएक्शन दिया है। उन्होंने जो कहा है उसे सुनकर कई लोग हैरान हो रहे हैं। सुनील शेट्टी ने कहा है कि अगली छुट्टियां कश्मीर में होंगी। अब एक्टर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। हर यूजर इसे अपने तरीके से समझ रहा है। सुनील शेट्टी ने लोगों से भी अपील की है कि वह कश्मीर जाएं और वहीं पर अपनी छुट्टियां बिताएं।

सुनील शेट्टी ने किया पहलगाम हमले पर ये कमेंट (Suniel Shetty React Kashmir Holiday)

सुनील शेट्टी ने मुंबई में लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2025 समारोह मे शिरकत की थी। इस दौरान वह मीडिया से बातचीत करते दिखे। ऐसे में मीडिया ने सुनील शेट्टी से पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सवाल किए। सुनील शेट्टी ने कहा, "हमें एक नागरिक के तौर पर सिर्फ एक काम करना है। हमें यह तय करना है कि हमारी अगली छुट्टियां सिर्फ और सिर्फ कश्मीर में होंगी। हमें आतंकियों को दिखाना है कि हम डरते नहीं हैं, और सचमुच हमें कोई डर नहीं है।"

सुनील शेट्टी ने कश्मीर जाने की लोगों से की अपील (Suniel Shetty My next Destination Will be Kashmir)

सुनील शेट्टी ने आगे कहा, “हमें ये दिखाना है कि हमारे लिए धर्म सेवा और कर्म सब कुछ है। ऐसे में ऊपर वाला ये देखेगा भी और जवाब भी देगा। इसलिए हमें एक भारतीय होने के नाते एकजुट होना है। जो डर वह लोग फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उसके बहकावे में ना आते हुए एकत्र होकर दिखाना है। कश्मीर हमारा था हमारा है और हमेशा हमारा ही रहेगा। इसलिए नेता, सेना और हर कोई इस कोशिश में लगा हुआ है। आज से अभी से जो भी अगली छुट्टी होगी वो हमारी कश्मीर में ही होगी और कहीं नहीं होगी। इन सब चीजों में कश्मीरी बच्चों की कोई गलती नहीं है।”

पहलगाम हमले के बाद है लोगों में डर

सुनील शेट्टी ने आगे ये भी बताया कि उन्होंने अधिकारियों से फोन पर बात की है। अगर उन्हें यात्रा करने के लिए कहा जाता है तो वह कश्मीर जाने के लिए तैयार हैं। एक्टर ने कहा कि ‘मैंने अधिकारियों से बात की है कि अगर टूरिस्ट की खासियत से या फिर एक्टर होने के नाते हमें कश्मीर में शूटिंग करने या घूमने जाना होगा तो हम जरूर जाएंगे। गौरतलब है कि पहलगाम में निर्दोषों पर हमले के बाद से लोगों में कश्मीर जाने को लेकर डर का माहौल है।

Updated on:
26 Apr 2025, 11:57 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट