हमले के बाद से ही जिन लोगों की जान गई हैं उनके कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एल्विश ने भी जब वो वीडियो देखें तो उन्हें पहले पता नहीं चला, लेकिन बाद में दूसरे वीडियो में उन्होंने अपनी पुरानी दोस्त को पहचान लिया। एल्विश ने अपने व्लॉग में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया, "मैंने हमले में शहीद हुए लोगों के वीडियो देखे तो मुझे पहले पता नहीं चला, लेकिन जब दूसरी बार मैं वीडियो देखने लगा तो मैं स्तब्ध रह गया- अरे ये तो हिमांशी है। हमने साथ में ग्रेजुएशन किया है। हालांकि, ग्रेजुएशन के बाद हमारी कभी बात नहीं हुई।”