शहर से दूर फॉर्महाउस में समय बिता रहे सुनील शेट्टी ( Suniel Shetty ) घास को ट्रिम करते और फल तोड़ते आए नजर सेलेब्स बोले- यही है संतुलित जिंदगी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ( Suniel Shettty ) इन दिनों अपने फॉर्महाउस पर समय बिता रहे हैं। अपने आलीशान फॉर्महाउस में एक्टर बागवानी भी कर रहे हैं। शहर के शोरशराबे से दूर अपने फॉर्महाउस में वह अक्सर जाया करते हैं। सुनील ने इसका एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
'यहां वाईफाई नहीं है'
सुनील शेट्टी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फॉर्महाउस में समय बिताने का वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है,'यहां वाईफाई नहीं है... लेकिन आपसे वादा करता हूं कि यहां आपको बेहतर कनेक्शन मिलेगा।' अभिनेता के कहने का साफ मतलब है कि यहां आपको इंटरनेट से मनोरंजन करने और व्यस्त लाइफ में जुट रहने के उलट प्रकृति से जुड़ाव करने का मौका मिलेगा।
फल तोड़ते आए नजर
वीडियो में सुनील शेट्टी घास को ट्रिम करते देखे जा सकते हैं। इसके अलावा वह पेड़ों पर चढ़कर फल तोड़ते और उनका इकट्ठा कर संजोतेे दिख रहे हैं। उनके आलीशान फॉर्महाउस में कई तरह के फलों के पेड़ लगे हैं। इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं।
शानदार है फॉर्महाउस
सुनील शेट्टी का फार्महाउस किसी सपनों की दुनिया से कम नहीं है। लम्बे-चौड़े क्षेत्र में फैले इस फार्महाउस में स्विमिंग पूल, डबल हाइट का लिविंग रूम, 5 बेडरूम और किचन है। सुनील के इस फार्महाउस में जो सबसे आर्कषक है वह है घर का खास इंटीरियर। इसका इंटीरियर और फर्नीचर सुनील शेट्टी की पत्नी ने तैयार किया है। इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं।