बॉलीवुड

थिएटर में चल रही थी ‘बॉर्डर 2’, बाहर बैठे रहे सुनील शेट्टी, बेटे की फिल्म देखने के लिए रखी ये शर्त

Suniel Shetty Reveals Why He Did not Watch Border 2: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अब तक बेटे की फिल्म बॉर्डर 2 नहीं देखी है। इसके पीछे उन्होंने एक खास वजह बताई है।
2 min read
Jan 29, 2026
Suniel Shetty On Not Watching Border 2
Suniel Shetty On Not Watching Border 2 (सोर्स- IMDb)

Suniel Shetty On Not Watching Border 2: देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। दर्शक न सिर्फ फिल्म की कहानी और एक्शन की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि इसे 1997 की सुपरहिट ‘बॉर्डर’ की विरासत को आगे बढ़ाने वाली फिल्म भी माना जा रहा है। लेकिन इस बीच अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्म देखने से मना कर दिया है। जी हां, हैरानी की बात ये है कि फिल्म से गहरा जुड़ाव होने के बावजूद सुनील शेट्टी ने अब तक ‘बॉर्डर 2’ नहीं देखी है। आखिर क्या है इसके पीछे की वजह, चलिए जानते हैं।

सुनील शेट्टी ने नहीं देखी बेटे की फिल्म (Suniel Shetty On Not Watching Border 2)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील शेट्टी ‘बॉर्डर 2’ के प्रीमियर पर पहुंचे जरूर थे, लेकिन उन्होंने फिल्म देखने के बजाय सिनेमाघर के बाहर समय बिताया। बताया जाता है कि करीब साढ़े तीन घंटे तक वो थिएटर के बाहर बैठे रहे, जबकि उनकी पत्नी माना शेट्टी, बेटी अथिया शेट्टी, दामाद केएल राहुल और बेटे अहान शेट्टी अंदर फिल्म देख रहे थे।

अभिनेता ने खुद बताई वजह

बाद में जब इस बारे में सवाल किया गया, तो सुनील शेट्टी ने इसकी वजह खुद बताई। उन्होंने कहा कि उन्होंने बेटे अहान के लिए एक मन्नत मांगी है। उन्होंने कहा कि वो तब तक फिल्म नहीं देखेंगे जब तक वो दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये की कमाई नहीं कर लेती। सुनील शेट्टी ने कहा कि इस शर्त के पीछे उनकी इमोशनल फीलिंग्स हैं।

अब तक नहीं देखा एक भी सीन- सुनील

सुनील शेट्टी का ये भी कहना है कि उन्होंने अभी तक फिल्म का एक भी सीन नहीं देखा है। उनके मुताबिक, ये उनके लिए एक परीक्षा की तरह है, जिसमें वो खुद को रोककर बेटे की सफलता के लिए दुआ कर रहे हैं।

अब तक भारत में कमाए 213 करोड़ रुपये

वहीं फिल्म की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। सनी देओल की अगुवाई वाली इस फिल्म में अहान शेट्टी के अलावा दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने के बाद महज छह दिनों में फिल्म ने करीब 213 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो इसकी लोकप्रियता को साफ दर्शाता है।

Updated on:
29 Jan 2026 03:30 pm
Published on:
29 Jan 2026 03:30 pm
Also Read
View All
Batwara 1947 First Review: जज्बातों से भरी सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा’, पहला रिव्यू आया सामने

परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान

‘सुशांत सिंह राजपूत की हुई हत्या’ बहन श्वेता ने फिर उठाए बंद कमरे को लेकर सवाल, बोलीं- उनके पास कोई सीक्रट था