बॉलीवुड

सन्नी लियोनी की बायोपिक का नया गाना ‘इट्स ओके’ हुआ रिलीज, सुनकर हो जाएंगे मस्त

सन्नी लियोनी की बायोपिक 'करनजीत कौैर: द अनटोल्ड स्टोरी' का अादित्य दत्त ने निर्देशन किया है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2018, 1:10 PM IST
sunny leone
sunny leone

पोर्न स्टार से बन चुकी बॉलीवुड स्टार सन्नी लियोनी बिग बॉक्स की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। इसके बाद इन्होंने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया और कई फिल्मों में अपने हॉट अंदाज दिए कई आइटम नंबर्स भी किए। इससे वह लगातार चर्चा में रहीं। बहरहाल कुछ दिनों से वह अपनी बायोपिक 'करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते हुए नजर आ रही हैं। उनकी बायोपिक को लेकर लोगो ने आपत्ति जताई क्योंकि उनके नाम से कौर हटाने की बात सामने आई थी। लेकिन जैसे-तैसे इनकी यह बायोपिक रिलीज हो गई और अब उनकी बायोपिक का एक नया गाना 'इट्स ओके' रिलीज हुआ है। इनके इस वीडियो में उनकी सफलताओं को दिखाया गया है।

करनजीत के जीवन से जुड़ा है वीडियो

'करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' का सॉन्ग 'इट्स ओके' अंग्रेजी में है। इसे नकीता डिसूजा ने अपनी आवाज दी है। बता दें कि इस वीडियो सॉन्ग में सन्नी लियोनी से जुड़े लगभग सभी उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। इस वीडियो मे सन्नी की सफलताओं को बताया गया है और यह दिखाने की कोशिश की गई है कि कैसे वह कैनेडा में अपनी सफलताएं हासिल करती हैं और धीरे-धीरे वह एक स्टार बन जाती है। जिसकी हॉट फोटोज शूट की जाती है और वह फोटो मैग्जीन का फ्रंट बन जाती हैं। अपनी सफलताओं को देखकर वह भी बेहद खुश नजर दिखाई देती हैं।

इन स्टार्स ने भी किया है काम

सन्नी लियोनी की बायोपिक 'करनजीत कौैर: द अनटोल्ड स्टोरी' का अादित्य दत्त ने निर्देशन किया है। एक्टर राज अर्जुन, राईसा सौजानी, करमवीर लाम्बा, बीजेय जसजीत, आनंद, ग्रूसा कपूर, वंश प्रधान और मार्क बुकनेर ने मख्य भूमिका अदा की थी। बता दें कि एक्ट्रेस राईसा सौजानी ने इस बायोपिक में 'करनजीत कौर' की भूमिका निभाई है।

Updated on:
29 Jul 2018, 1:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी