इससे पहले लीक हुई ये फिल्में :
सनी की बायोपिक ‘करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी’ से पहले कई फिल्में जैसे सलमान खान की 'रेस 3', रजनीकांत की 'काला', रणबीर कपूर अभिनित फिल्म 'संजू' और हालिया रिलीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ के भी लीक होने की खबरें आईं हैं। सनी की फिल्म की बात करें ते हाल ही में उन्होंने में अपने बचपन ये लेकर एडल्ट मैगजीन के फ्रंट पेज पर छपने तक के सफर को बयां किया था। हाल ही में सिख धार्मिक संगठनों ने सनी की बायोपिक के नाम को लेकर विरोध जताया था। संगठनों ने इसके नाम से ‘कौर’ हटाने की मांग को लेकर विरोध किया था।